• Home
  • Breaking News
  • प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर मोबाइल चार्जिंग कियोस्क की स्थापना हेतु अनुबंध
Image

प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर मोबाइल चार्जिंग कियोस्क की स्थापना हेतु अनुबंध

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के अंतर्गत प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, गोविंदपुरी, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, सुबेदारगंज, फतेहपुर, इटावा, टूंडला एवं अलीगढ़ रेलवे स्टेशनों पर मोबाइल चार्जिंग कियोस्क डिजिटल एवं बैकलिट विज्ञापनों सहित की आपूर्ति, स्थापना, संचालन एवं अनुरक्षण हेतु 05 वर्षों की अवधि के लिए अनुबंध प्रदान किया गया है।

यह अनुबंध 13 मार्च 2026 से 12 मार्च 2031 तक प्रभावी रहेगा। इस अनुबंध से एक ओर जहां यात्रियों को चार्जिंग की सुविधा मिलेगी वहीं दूसरी ओर रेलवे को भी वार्षिक ₹23.50 लाख तथा कुल ₹1.25 करोड़ का राजस्व प्राप्त होगा। इस परियोजना के अंतर्गत उपरोक्त 10 स्टेशनों पर कुल 124 मोबाइल चार्जिंग कियोस्क मशीनों की स्थापना की जाएगी।

इन कियोस्कों के माध्यम से यात्रियों को मोबाइल चार्जिंग की सुलभ सुविधा उपलब्ध होगी, साथ ही डिजिटल/बैकलिट विज्ञापनों के माध्यम से स्टेशन परिसरों में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

Releated Posts

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ” अंतर्राष्ट्रीय महिला विशेष हिंदी कार्यशाला” का आयोजन

Anand Ghose /मुम्बई : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुंबई स्थित केंद्रीय…

लखनऊ में सात्विक फाइन डाइनिंग का अनूठा अनुभव, पारंपरिक स्वाद के साथ आधुनिक प्रेजेंटेशन ने जीता दिल।

Sanjay Kumar Singh /लखनऊ : IIM रोड स्थितद अवियान” द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित “ नवरात्रि…

राष्ट्र के खुशहाली की कामना की- प्रमोद तिवारी 

विजय कुमार यादव/प्रयागराज। राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता प्रमोद तिवारी ने चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन मां…

विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

विजय कुमार यादव /प्रयागराज। विश्व जल दिवस 22 मार्च को है। ऐसे में गुरुवार को सीएमपी डिग्री कॉलेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top