• Home
  • State News
  • मऊ बस डिपो का नामकरण पंडित अलगू राय शास्त्री बस स्टेशन के रूप में चार करोड़ की लागत से बस स्टैंड परिसर में अतिथि गृह का शिलान्यास
Image

मऊ बस डिपो का नामकरण पंडित अलगू राय शास्त्री बस स्टेशन के रूप में चार करोड़ की लागत से बस स्टैंड परिसर में अतिथि गृह का शिलान्यास

लखनऊ वार्ता ब्यूरों मऊ

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं संविधान सभा सदस्य स्वर्गीय पंडित अलगू राय शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर मऊ बस डिपो का नामकरण जनभावनाओं के अनुरूप “पंडित अलगू राय शास्त्री बस स्टेशन” के रूप में किया। इस अवसर पर उन्होंने बस स्टेशन परिसर में लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अतिथि गृह का शिलान्यास भी किया।
मंत्री श्री शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय पंडित अलगू राय शास्त्री जी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए बस स्टेशन परिसर में विकसित किए गए मिनी पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह बस स्टेशन अब केवल आवागमन का केंद्र नहीं रहेगा, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति और जनसेवा का प्रतीक बनेगा।
अपने संबोधन में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि उनके जीवन के लगभग दस वर्ष इस बस स्टेशन से जुड़े रहे हैं, जिसके कारण इसका उनके साथ एक विशेष भावनात्मक लगाव है। उन्होंने कहा कि इसी विशेष लगाव और जनभावनाओं के सम्मान में परिवहन विभाग के सहयोग से इस बस स्टेशन का कायाकल्प किया गया है। उन्होंने इस कार्य के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार भी व्यक्त किया।
मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल नामकरण या निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि आमजन को बेहतर सुविधाएं, स्वच्छ वातावरण और सुव्यवस्थित सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराना है। पंडित अलगू राय शास्त्री बस स्टेशन का विकास इसी सोच का परिणाम है, जो मऊ के समग्र विकास को नई दिशा देगा।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, परिवहन विभाग के अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Releated Posts

हल्द्वानी में ओलमा-ए-किराम के साथ खास मीटिंग और नैनीताल में सीनियर वकील से अहम मुलाका़त …

नैयर आजम 15 जुलाई 2026 को मदरसा रियाजु़ उलूम अहले सुन्नत सुन्नी बड़ी जामा मस्जिद इंदिरा नगर हल्द्वानी…

लोजपा (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री अरुण भारती जी के नेतृत्व में हंडिया पहुँचा प्रतिनिधिमंडल, पीड़ित परिवार से की मुलाकात

Nayer Azam लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार माननीय श्री चिराग पासवान…

डाबर ग्लुकोज ने युवा एथलीट्स को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया ‘एनर्जाइज इंडिया’ कैंपेन

LV-News लखनऊ। डाबर की ओर से इंस्टेन्ट एनर्जी ड्रिंक डाबर ग्लुकोज ने युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top