• Home
  • State News
  • आर.डी.एस.ओ. में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन
Image

आर.डी.एस.ओ. में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन

आरडीएसओ में 77वाँ गणतंत्र दिवस पूरे गरिमा, देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। आरडीएसओ स्टेडियम में आयोजित इस समारोह में श्री काज़ी मेराज अहमद, अपर महानिदेशक, आरडीएसओ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आरपीएफ टुकड़ी की सलामी ली।

इस अवसर पर उन्होंने संविधान निर्माताओं और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की यह सामूहिक जिम्मेदारी है कि वह राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करे। उन्होंने भारतीय रेलवे की सुरक्षा, दक्षता और आधुनिकीकरण में योगदान देने के लिए RDSO के अधिकारियों और कर्मचारियों के सतत प्रयासों और समर्पण की सराहना की। अपने संबोधन में, अपर महानिदेशक ने वर्ष के दौरान RDSO द्वारा किए गए कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों, कार्यों और पहलों पर प्रकाश डाला। इनमें उच्च क्षमता वाली इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव्स के लिए गति प्रमाणन और परिचालन विश्वसनीयता में सुधार, ऊर्जा दक्षता बढ़ाने के लिए तकनीकी उन्नयन, तथा आधुनिक पैसेंजर रोलिंग स्टॉक जैसे वंदे भारत स्लीपर और वंदे मेट्रो ट्रेनों का सफल परीक्षण और प्रमाणन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आरडीएसओ द्वारा भागीदारों के सहयोग से स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली कवच’ का विकास किया गया है, जो ट्रेनों की आपसी टक्कर तथा सिग्नल पास्ड एट डेंजर (SPAD) जैसी घटनाओं की रोकथाम में सहायक है। उन्होंने उल्लेख किया कि दिल्ली–हावड़ा एवं दिल्ली–मुंबई जैसे प्रमुख मार्गों पर विभिन्न जोनों में इसकी मिशन मोड में तैनाती प्रारंभ की जा चुकी है तथा कवच का उन्नत संस्करण 4.0 भी जारी किया गया है।

उन्होंने ट्रैक और अवसंरचना निगरानी, उन्नत परीक्षण सुविधाओं के विकास, नई तकनीकों का समावेश और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप परीक्षण एवं मूल्यांकन क्षमताओं के विस्तार जैसे क्षेत्रों में निरंतर प्रयासों का भी उल्लेख किया, जिनसे रेलवे संचालन की सुरक्षा और गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने इसके अलावा मानव संसाधन विकास, मानसिक-तकनीकी परीक्षण और प्रशिक्षण, सुरक्षा श्रेणी कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य समर्थन, साथ ही स्वच्छता, पर्यावरणीय स्थिरता और कार्यस्थल सुविधाओं के सुधार जैसी पहलों का भी जिक्र किया, जो आरडीएसओ के संगठनात्मक विकास के प्रति समग्र और समावेशी दृष्टिकोण को दर्शाती हैं।

अंत में, अपर महानिदेशक महोदय ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं और उन्हें समर्पण, अनुशासन और नवाचार की भावना के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया, ताकि आरडीएसओ भारतीय रेलवे के लिए एक अग्रणी और विश्वसनीय तकनीकी संगठन के रूप में अपनी भूमिका को और अधिक सुदृढ़ कर सके।  

इस अवसर पर, अपर महानिदेशक ने तीन कर्मचारियों को ‘विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार’ के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इसके अतिरिक्त, श्री काज़ी मेराज अहमद, अपर महानिदेशक, आरडीएसओ एवं श्रीमती सबीहा अहमद, उपाध्यक्षा, रेलवे महिला कल्याण संघ (RWWA), आरडीएसओ ने इस वर्ष RWWA, आरडीएसओ द्वारा आयोजित निबंध, चित्रकला और पेंटिंग प्रतियोगिताओं में विजेता रहे RDSO कर्मचारियों के 24 बच्चों को पुरस्कार भी प्रदान किए। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे और कार्यक्रम में देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

श्रीमती सरोज सिंह, सचिव, रेलवे महिला कल्याण संघ (RWWA), RDSO ने RWWA के सदस्यों के साथ आरडीएसओ अस्पताल का दौरा किया, जहां उन्होंने मरीजों से बातचीत की, उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मरीजों की सेहत के बारे में जानकारी ली और गणतंत्र दिवस समारोह के भाग के रूप में उन्हें उपहार वितरित किए।

Releated Posts

भाकियू भानु का रामनगर तहसील घेराव, किसानों की समस्याओं को लेकर गरजे नेता

LV-News भारतीय किसान यूनियन भानु द्वारा रामनगर तहसील का घेराव मंडल अध्यक्ष रवि वर्मा के नेतृत्व में किया…

आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने सीएमओ से की मुलाकात

LV-News लखनऊ। राजधानी के चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 1000 आशाओं की प्रतिनिधि के रूप में लक्ष्मी सोनकर…

किसान और युवा हितैषी नीतियों पर जताया भरोसा, कई नेताओं ने जॉइन की राष्ट्रीय लोकदल

Nayer Azam लखनऊ। आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामाशीष राय की गरिमामयी उपस्थिति…

पीडीए भवन, कटघरा जौनपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक जौनपुर सदर मोहम्मद अरशद खान

NIT-News लखनऊ/जौनपुर। पीडीए भवन, कटघरा जौनपुर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top