• Home
  • State News
  • उन्नाव में संकेतक से भिड़ी बाइक, तीन लोगों की मौत

उन्नाव में संकेतक से भिड़ी बाइक, तीन लोगों की मौत

लखनऊ वार्ता ब्यूरों

पुरवा कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। ये सभी बिना हेलमेट के एक बाइक पर सवार होकर भंडारे में जा रहे थे। लोन नदी पुल के अंधे मोड़ पर इनकी तेज रफ्तार बाइक लोहे के संकेतक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संकेतक उखड़कर दूर जा गिरा और बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में तीनों ने दम तोड़ दिया। बीघापुर थाना क्षेत्र के अढ़ौली गांव निवासी 31 वर्षीय अनुराग पाल पुत्र रमेश कुमार, वैशनखेड़ा गांव निवासी लोन नदी के अंधे मोड़ पर हादसा, भंडारे में शामिल होने जा रहे थे बिना हेलमेट के थे समी, टक्कर से संकेतक उखड़कर दूर जा गिरा ममेरे भाई 26 वर्षीय राहुल पुत्र काली प्रसाद और पुरवा थाना क्षेत्र के तौरा गांव निवासी दोस्त 25 वर्षीय सौरभ पुत्र संतोष गौतम शुक्रवार रात बाइक से बाजीखेड़ा गांव से पुरवा होते हुए लखनऊ के मोहनलालगंज अपनेमौसा के यहां भंडारे में जा रहे थे।

अभी वे गदोरवा भूलेमऊ गांव के पास लोन नदी पुल पर पहुंचे थे कि तभी अंधे मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर लोहे के दिशा सूचक संकेतक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि संकेतक उखड़कर दूर जा गिरा। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर अमरनाथ यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को मौके पर जुटी भीड़ को हटवाकर पुरवा सीएचसी भिजवाया। साथ ही यातायात सामान्य कराया।

अस्पताल के डॉक्टर टपन गुप्ता ने अनुराग और राहुल को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर घायल सौरभ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पहुंचाया गया।

Releated Posts

हल्द्वानी में ओलमा-ए-किराम के साथ खास मीटिंग और नैनीताल में सीनियर वकील से अहम मुलाका़त …

नैयर आजम 15 जुलाई 2026 को मदरसा रियाजु़ उलूम अहले सुन्नत सुन्नी बड़ी जामा मस्जिद इंदिरा नगर हल्द्वानी…

लोजपा (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री अरुण भारती जी के नेतृत्व में हंडिया पहुँचा प्रतिनिधिमंडल, पीड़ित परिवार से की मुलाकात

Nayer Azam लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार माननीय श्री चिराग पासवान…

डाबर ग्लुकोज ने युवा एथलीट्स को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया ‘एनर्जाइज इंडिया’ कैंपेन

LV-News लखनऊ। डाबर की ओर से इंस्टेन्ट एनर्जी ड्रिंक डाबर ग्लुकोज ने युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top