• Home
  • Entertainment
  • नेहा कक्कड़ बोलीं- तलाक की खबरें बेबुनियाद हैं; सोशल मीडिया पोस्ट से उड़ी अफवाह
Image

नेहा कक्कड़ बोलीं- तलाक की खबरें बेबुनियाद हैं; सोशल मीडिया पोस्ट से उड़ी अफवाह

सिंगर नेहा कक्कड़ ने हाल ही में कहा था कि वो रिश्तों और जिम्मेदारियों से ब्रेक ले रही हैं। इस बयान से कयास लगाया जा रहा था कि रोहनप्रीत सिंह और वो तलाक लेने वाले हैं। अब नेहा ने तलाक की खबरों को बेनुनियाद बताया है। नेहा ने कहा कि इस मामले में उनके पति और परिवार को घसीटने की जरूरत नहीं है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर नेहा ने लिखा- प्लीज मेरे पति और मेरे सबसे प्यारे परिवार को इसमें मत घसीटिए। वे सबसे प्योर लोग हैं, जिन्हें मैं जानती हूं। आज मैं जो कुछ भी हूं, उनके सपोर्ट की वजह से हूं। मैं कुछ लोगों और सिस्टम से नाराज थीं, न कि अपने पति या परिवार से।
नेहा ने कहा- भावनाओं में बहकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना मेरी गलती थी। कुछ लोगों से सीख लिया कि राई का पहाड़ कैसे बनाया जाता है। अब मैं अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कभी बात नहीं करूंगी। मैं इस दुनिया के लिए बहुत इमोशनल हूं। सॉरी और थैंक्यू, मेरे फैंस। चिंता मत करो, मैं बहुत जल्द एक धमाकेदार वापसी करूंगी। नेहा ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर दो स्टोरी शेयर की थी। पहली स्टोरी में उन्होंने लिखा था- जिम्मेदारियों, रिश्तों, काम और उन सभी चीजों से कुछ समय के लिए ब्रेक लेने का वक्त आ गया है। जिनके बारे में मैं अभी सोच सकती हूं। पता नहीं है कि मैं वापस आऊंगी या नहीं। थैंक्यू। 

वहीं दूसरी पोस्ट में नेहा ने लिखा था- मैं पैपराजी और फैंस से रिक्वेस्ट करती हूं कि मुझे शूट न करें। मेरी प्राइवेसी का सम्मान करें। यही मेरी शांति के लिए आप कर सकते हैं।

Releated Posts

पटना और अहमदाबाद के बाद लखनऊ में सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने किया ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन

LV-News लखनऊ,,इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल ‘बंटवारा 1947’ का निर्माण आमिर…

फिल्मों के साथ-साथ अब गाने भी बनाएंगे फरहान अख्तर, मिर्जापुर फिल्म से होगी शुरुआत

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने आज अपने समर्पित म्यूज़िक लेबल ‘एक्सेल म्यूज़िक’ की लॉन्चिंग की घोषणा की, जो प्रोडक्शन हाउस…

महारानी सीजन 4 के लिए तैयारी शुरू, रानी भारती बनकर कब लौटेंगी हुमा कुरैशी?

LV-Newsबॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी की लोकप्रिय सीरीज महारानी के अब तक 3 सीजन आ चुके हैं। सोनी लिव…

लखनऊ में दिखेगा ‘बंटवारा 1947’ का क्रेज, सनी देओल और टीम करेंगे खास प्रमोशन

Rita Kumari मुम्बई, _इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल बंटवारा 1947 का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top