• Home
  • Entertainment
  • अनुपमा’ की राही को मिला उसका असली प्रेम, सगाई, शादी को लेकर सामने आया ये अपडेट
Image

अनुपमा’ की राही को मिला उसका असली प्रेम, सगाई, शादी को लेकर सामने आया ये अपडेट

Anupama: जो दर्शक सीरियल अनुपमा देखते हैं, उन्हें राही के बारे में पता होगा. राही का किरदार एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय निभाती है. वह शो में अनुपमा की बेटी का रोल निभा रही है. सीरियल में तो राही की जोड़ी प्रेम के साथ बनी है और उसकी केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है. फैंस को उनके ऑन स्क्रीन प्यार के बारे में तो पता है, लेकिन उनके ऑफ स्क्रीन लव के बारे में नहीं पता होगा. एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड विग्नेश अय्यर से सगाई करने वाली है. आइए आपको इसके बारे में डिटेल से बताते हैं.

25 जनवरी को विग्नेश अय्यर से सगाई कर रही अद्रिजा रॉय

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अद्रिजा रॉय और विग्नेश अय्यर 25 जनवरी को मुंबई में सगाई करने वाले हैं. दोनों की सगाई एक फार्महाउस पर होगी और इसमें उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल होंगे.

जानिए कब और कहां हुई थी दोनों की पहली मुलाकात?

रिपोर्ट के अनुसार, अद्रिजा रॉय ने बताया, “ हम दोनों पहली बार पिछले साल अपने एक कॉमन दोस्त की पार्टी में मिले थे. हमें एक-दूसरे की पर्सनैलिटी तुरंत पसंद आ गई, और उसने मुझे बेहतर तरीके से जानने में दिलचस्पी दिखाई. फिर उसके बाद हम दोनों की बातचीत इंस्टाग्राम पर शुरू हो गई और हमने मिलने का प्लान बनाया.हम जून की शुरुआत में अपनी पहली डेट पर गए. मुझे लगता है कि हमारी पर्सनैलिटी ही थी जिसने हमें करीब लाया. हम दोनों बहुत सॉफ्ट और डाउन-टू-अर्थ हैं. मैं हमेशा से किसी ऐसे इंसान के साथ रहना चाहती थी जो मेरी इंडस्ट्री से बाहर का हो और वह बिल्कुल सही लगा. हमें लगता है कि हम सोलमेट्स हैं.”

कब होगी दोनों की शादी?

रिपोर्ट के मुताबिक, अनुपमा फेम अद्रिजा रॉय ने अपनी सगाई के लिए प्रोडक्शन टीम से तीन दिन की छुट्टी ली है. शादी को लेकर एक्ट्रेस ने बताया, “हम दोनों इस साल शादी नहीं करना चाहते. वह साउथ इंडियन है और मैं बंगाली हूं, तो हमारे कल्चर काफी अलग है. मेरा सपना है कि मैं साउथ इंडियन और बंगाली दोनों रीति-रिवाजों से शादी करूं. इसके लिए सही समय और प्लानिंग की जरूरत है, इसलिए हम अगले दो सालों में शादी करने के बारे में सोच रहे हैं.”

Releated Posts

इंतज़ार हुआ खत्म! ‘महावतार परशुराम’ का मेजर्स ने दमदार पोस्टर किया रिलीज़

मुम्बई, ‘महावतार नरसिम्हा’ के बाद, जिसे होम्बले फिल्म्स ने पेश किया था और कलीम प्रोडक्शन ने बनाया था,…

चिरैया बना 1 सबसे अधिक देखे जाने वाला OTT शो; जियोहॉटस्टार बनाए नए रिकॉर्ड

LV-Newsमुंबई,: चिरैया का जियोहॉटस्टार शानदार प्रदर्शन जारी है, जहाँ इसने दर्शकों की संख्या और एंगेजमेंट के नए रिकॉर्ड…

रवि किशन और अनंत जोशी ‘‘मामला लीगल है’’ का जबरदस्त धमाल लेकर पहुँचे लखनऊ

लखनऊ वार्ता – न्यूज /लखनऊ,: रवि किशन और अनंत जोशी मामला लीगल है सीज़न 2 को प्रमोट करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top