• Home
  • State News
  • नवयुग महाविद्यालय में बसंतोत्सव एंव सुभाष जयंती मनाई गई
Image

नवयुग महाविद्यालय में बसंतोत्सव एंव सुभाष जयंती मनाई गई

उत्तर प्रदेश ब्यूरों

समारोह महाविद्यालय के अहिल्याबाई होलकर सांस्कृतिक क्लब द्वारा आयोजित किया गया

लखनऊ। नवयुग कन्या महाविद्यालय में इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो मंजुला उपाध्याय एवं सभी प्रवक्ताओं द्वारा मां सरस्वती का सामूहिक पूजन एवं हवन किया गया। पंडित शैलेन्द्र द्वारा विधिवत पूजन,अर्चन करवाया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की गयी ।

बसंत गीत सखि वसंत आया की प्रस्तुति महाविद्यालय की प्रो संगीता शुक्ला,डा अपूर्वा अवस्थी एवं ललिता पांडे द्वारा दी गई।

बसंत पर छात्रा दर्शना उपाध्याय ने भोजपुरी गीत प्रस्तुत किया ।प्राची तिवारी ने काव्यपाठ करते हुए सरस्वती जी के नामों का स्मरण किया।.उड़ि जाए रे बसंती चुनर सर से उडि़ जाए रे बसंत गीत पर सभी के द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया।

नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर उनके चित्र को महाविद्यालय की प्राचार्या द्वारा माल्यार्पण किया गया।आस्था त्रिपाठी ने सुभाष चन्द्र बोस पर कविता सुनाई एवं प्रियंका भारती ने सुभाष चन्द्र बोस के जीवन और बलिदान पर विचार व्यक्त किए।
सभी छात्राएं पीले परिधान में सुसज्जित रहीं। पूजन के बाद प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम का संचालन आकृति श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक समिति के सभी सदस्य प्रो सीमा सरकार,प्रो सीमा पांडे,डा अवनिका,डा अपूर्वा अवस्थी ,डा चनप्रीत कौर,डा अंकिता पांडे,डा क्षितिज शुक्ला,डा स्नेहा चौधरी,डा सुकन्या तिवारी उपस्थित रहीं।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top