• Home
  • Entertainment
  • सलमान ने दिया वैलेंटाइन डे पर फैंस को तोहफा, रिलीज किया ‘बैटल ऑफ गलवान’ का रोमांटिक सॉन्ग
Image

सलमान ने दिया वैलेंटाइन डे पर फैंस को तोहफा, रिलीज किया ‘बैटल ऑफ गलवान’ का रोमांटिक सॉन्ग

वैलेंटाइन डे के मौके पर यानी शुक्रवार को फिल्म बैटल ऑफ गलवान का रोमांटिक सॉन्ग ‘मैं हूं’ रिलीज किया गया। यह गाना सलमान खान और चित्रांगदा सिंह पर फिल्माया गया है, जिसमें दोनों की लविंग केमिस्ट्री नजर आ रही है। गाने को सलमान खान फिल्म्स ने अपने आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स पर जारी किया। बता दें कि इससे पहले ‘मातृभूमि’ गाना रिलीज हुआ था, जिसे 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अब मेकर्स ने 14 फरवरी को स्पेशल ट्रैक ‘मैं हूं’ रिलीज किया है। गाना एक फौजी और उसके परिवार के रिश्ते की भावनात्मक कहानी को दर्शाता है।

मेकर्स ने गाने को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसकी ऑफिशियल लिंक भी जारी की है। ट्रैक में फैमिली के साथ बिताए खुशनुमा पलों से लेकर ड्यूटी की वजह से होने वाली जुदाई तक की इमोशनल जर्नी दिखाई गई है। गाने में खुशी और तड़प, दोनों ही इमोशंस को बैलेंस्ड तरीके से दिखाया गया है। वीडियो में सलमान खान फैमिली के साथ खुशहाल लम्हों को एंजॉय करते नजर आते हैं, वहीं कुछ सीन में दूरी और इंतजार की फीलिंग भी दिखाई देती है। चित्रांगदा सिंह ने अपने रोल को ग्रेस और सटल स्ट्रेंथ के साथ निभाया है। दोनों की केमिस्ट्री मैच्योर, नेचुरल और रियल लगती है।फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर और कंपोजर अयान लाल ने इस गाने को कंपोज किया है। ट्रैक को उन्होंने श्रेया घोषाल के साथ अपनी आवाज भी दी है। इसके लिरिक्स अयान लाल और शब्बीर अहमद ने लिखे हैं। फिल्म का प्रोडक्शन सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान ने किया है। वहीं, इसका डायरेक्शन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं।

Releated Posts

तेलंगाना गद्दार फिल्म अवार्ड्स 2025” का भव्य समापन: सिनेमा,

पूजा विमल /लखनऊ/ हैदराबाद में आयोजित तेलंगाना गद्दार फिल्म अवार्ड्स 2025” का शानदार समापन हुआ। यह आयोजन क्षेत्रीय…

भाईचारे का संदेश देने वाला पावन पर्व है होली

अरविन्द कुमार पटेल जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) का होली मिलन समारोह सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओलंदगंज में  आयोजित…

विक्रांत कर्ण स्टारर पैन-इंडियन फिल्म नागबंधनम की पहला गाना नमो रे का प्रोमो रिलीज़

Puja vimalविक्रांत कर्ण की फिल्म नागबंधनम सभी का ध्यान खींच रही है। इस पैन-इंडियन फिल्म को अभिषेक नामा…

रिलीज से पहले धुरंधर 2 का भौकाल, हाथों-हाथ बिके 31सौ के भी टिकट, एडवांस बुकिंग

Richi prajapatiरणवीर सिंह की धुरंधर 2 के लिए लोगों की एक्साइटमेंट पीक पर है. इसका अंदाजा आप इसी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top