• Home
  • State News
  • सरकार का लक्ष्य अब 1 करोड़ समूह की दीदियों को ‘लखपति दीदी’ बनाना, उपमुख्यमंत्री।
Image

सरकार का लक्ष्य अब 1 करोड़ समूह की दीदियों को ‘लखपति दीदी’ बनाना, उपमुख्यमंत्री।


लखनऊ।कुशीनगर, आज दिनांक 07.02.2026 को उप मुख्यमंत्री, श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने तमकुहीराज में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) योजना आज पूरे देश के लिए एक मॉडल बन चुकी है, जिसे अब अन्य राज्य भी अपनाने लगे हैं। इसीक्रम में प्रदेश सरकार “एक जिला एक व्यंजन” कार्यक्रम को भी प्रभावी रूप से लागू करने जा रही है।

उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में संबंधित जिले के पारंपरिक व लोकप्रिय व्यंजन की कैंटीन स्वयं सहायता समूहों की दीदियों के माध्यम से खोली जाएगी। इन व्यंजनों की ब्रांडिंग, आकर्षक पैकेजिंग कर उन्हें देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक बेचने की ठोस योजना सरकार के पास है। इससे स्थानीय व्यंजनों को वैश्विक पहचान मिलेगी और महिलाओं की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

उन्होंने जानकारी दी कि नारी शक्ति का आर्थिक सशक्तिकरण: सरकार का लक्ष्य अब 1 करोड़ समूह की दीदियों को ‘लखपति दीदी’ बनाना है। साथ ही, प्रदेश के 7,500 सक्रिय समूहों को ‘करोड़पति समूह’ के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य युद्धस्तर पर जारी है। यह महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है।

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री जी ने कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और विभागीय योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचे।
साथ ही गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों के पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना। कुपोषण मुक्त भारत: यह सुनिश्चित करना कि बच्चों को सही उम्र (6 माह) में सही आहार आवश्यक है। गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को यह महसूस कराना कि सरकार उनके स्वास्थ्य और भविष्य के प्रति सजग कराना है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों में विशेष योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही मूक बधिर एवं दिव्यांगजन विभाग द्वारा लाभार्थियों को डेमो चेक के माध्यम से प्रोत्साहित किया गया।

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी और विकासात्मक योजनाएं गरीब, किसान, महिला, युवा और दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं और उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

विशिष्टजनों की उपस्थिति: कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह श्री सुरेश भैया जी जोशी, सह-सरकार्यवाह श्री कृष्ण गोपाल जी, देवरिया सांसद श्री शशांक मणि त्रिपाठी, प्रभारी मंत्री श्रीमती शकुंतला चौहान, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सहजानंद राय और विधायक डॉ. असीम कुमार एवं विभागीय अधिकारियों के साथ अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Releated Posts

प्रयागराज-जौनपुर हाइवे पर खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस: 9 यात्री घायल,

अरविन्द कुमार पटेल/जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र में प्रयागराज-मुंगरा बादशाहपुर हाईवे पर शनिवार सुबह एक रोडवेज बस…

गोंठा दुर्गा मंदिर में भव्य श्रृंगार:नवरात्र में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

रामनरेश कुमार /दोहरीघाट क्षेत्र स्थित गोंठा में नव निर्मित दुर्गा मंदिर में नवरात्र के अवसर पर प्रतिदिन मां…

मऊ में अलविदा जुम्मा की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न: पुलिस बल रहा तैनात

दिनेश कुमार प्रजापति/जनपद मऊ के शाही कटरा स्थित शाही जामा मस्जिद में अलविदा जुम्मा की नमाज़ शांतिपूर्ण ढंग…

घोसी में अलविदा हुई जुमा की नमाज

दिनेश कुमार प्रजापति/जनपद मऊ के घोसी में रमज़ान के अंतिम शुक्रवार ‘अलविदा जुमा’ की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top