• Home
  • National News
  • मन की बात’ देशवासियों के लिए प्रधानमंत्री जी का आत्मीय संवाद है, केशव प्रसाद मौर्य।
Image

मन की बात’ देशवासियों के लिए प्रधानमंत्री जी का आत्मीय संवाद है, केशव प्रसाद मौर्य।

लखनऊ वार्ता ब्यूरों

लखनऊ/गाजियाबाद, आज उप मुख्यमंत्री, श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने सत्यम फार्महाउस माननीय जनप्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित पदाधिकारी एवं तथा देव तुल्य कार्यकर्ताओं के साथ यह सबसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम मां की बात का सामूहिक श्रवण किया। ‘मन की बात’ के प्रसारण के उपरांत उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने मीडिया बंधुओं से संवाद किया।

श्री मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने आज के मन की बात कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत, नारी सशक्तिकरण, स्वदेशी उत्पादों के प्रोत्साहन, युवाओं में नवाचार, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर मार्गदर्शन देकर देशवासियों को सकारात्मक दिशा दी है। यह कार्यक्रम न केवल विचारों को दिशा देता है, बल्कि जन-जन में राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध को भी जागृत करता है।

मीडिया के प्रश्नों का उत्तर देते हुए श्री मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन डबल इंजन सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मंत्र पर कार्य कर रही है, संकल्पों को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। प्रदेश में महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास, स्वच्छता अभियान, स्वरोजगार और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अंत में उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और मन की बात जैसे कार्यक्रम उस विश्वास को और मजबूत करते हैं। प्रधानमंत्री जी का यह संवाद देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर मा. कैबिनेट मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा जी, मा. सांसद श्री अतुल गर्ग जी, भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री श्री बसंत त्यागी जी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सत्येंद्र सिसोदिया जी, मा. महापौर सुनीता दयाल जी एवं महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Releated Posts

‘कभी अलविदा न कहना…हरीश राणा को कलेजे पर पत्थर रखकर दी अंतिम विदाई!

13 साल की जंग: देश में पहली बार इच्छामृत्यु की प्रक्रिया शुरू, एम्स में अब धीरे-धीरे हटेगा हरीश…

महिला दिवस पर भारत ने बदला ट्रेंड; गिफ्ट्स से ज्यादा ‘सेल्फ-केयर’ और ‘वेलनेस’ उत्पादों की हुई बंपर सेल

गोविन्द प्रजापति लखनऊ,16 मार्च, 2026: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले 23 फरवरी से 8 मार्च के बीच फ्लिपकार्ट…

West Bengal का राजनीतिक : एक दशक में लेफ्ट साफ, 2026 में अब ममता-BJP की सीधी फाइट

AGENCY/पश्चिम बंगाल का राजनीतिक परिदृश्य 2016 के विधानसभा चुनावों से लेकर 2021 और 2026 के चुनावों की तैयारी…

दुनिया में मचने जा रहा भूचाल! ईरानी ‘सुसाइड बोट’ ने अमेरिकी टैंकर को उड़ाया, एक भारतीय नाविक की मौत |

Agency/ पश्चिम एशिया का संघर्ष अब भारतीय नागरिकों के लिए जानलेवा साबित होने लगा है। इराक के खोर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top