• Home
  • State News
  • मऊ में अलविदा जुम्मा की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न: पुलिस बल रहा तैनात
Image

मऊ में अलविदा जुम्मा की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न: पुलिस बल रहा तैनात

दिनेश कुमार प्रजापति/जनपद मऊ के शाही कटरा स्थित शाही जामा मस्जिद में अलविदा जुम्मा की नमाज़ शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। रमज़ान के पवित्र महीने के आखिरी जुमे पर सुबह से ही रोज़ेदारों की भारी भीड़ मस्जिद में उमड़ पड़ी थी।

आज देशभर में अलविदा जुम्मा की नमाज़ अदा की गई, जिसके बाद अब सभी की निगाहें कल मनाए जाने वाले ईद-उल-फ़ितर के त्योहार पर टिकी हैं। पूरे एक महीने तक रोज़ा रखने के बाद मुस्लिम समुदाय कल ईद की नमाज़ अदा करेगा।नमाज़ के दौरान लोगों ने देश में अमन-चैन, भाईचारे और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए दुआएं मांगीं। यह रमज़ान के पवित्र महीने का अंतिम शुक्रवार था।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। शाही जामा मस्जिद और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी समेत कई आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और लगातार स्थिति का जायज़ा लेते रहे।

सिटी मजिस्ट्रेट रमेश बाबू ने बताया कि शाही कटरा जामा मस्जिद में अलविदा की आखिरी नमाज़ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि पूरे नगर में भी नमाज़ शांतिपूर्ण रही और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

Releated Posts

प्रयागराज-जौनपुर हाइवे पर खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस: 9 यात्री घायल,

अरविन्द कुमार पटेल/जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र में प्रयागराज-मुंगरा बादशाहपुर हाईवे पर शनिवार सुबह एक रोडवेज बस…

गोंठा दुर्गा मंदिर में भव्य श्रृंगार:नवरात्र में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

रामनरेश कुमार /दोहरीघाट क्षेत्र स्थित गोंठा में नव निर्मित दुर्गा मंदिर में नवरात्र के अवसर पर प्रतिदिन मां…

घोसी में अलविदा हुई जुमा की नमाज

दिनेश कुमार प्रजापति/जनपद मऊ के घोसी में रमज़ान के अंतिम शुक्रवार ‘अलविदा जुमा’ की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से…

लखनऊ के सरोजनीनगर के बंथरा इलाके में बीती रात जहर खाने से एक ही परिवार के मां बेटे की मौत

गोविन्द प्रजापति/राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर के बंथरा इलाके में बीती रात को एक ही परिवार के पति, पत्नी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top