एजेंसी। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी के बाद जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई प्रमुख सड़कें और राजमार्ग बंद हो गए हैं। इससे लंबा जाम लग गया है और हजारों लोग रास्तों में फंसे हुए हैं।
जम्मू-कश्मीर में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-44 शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा। रामबन और बनिहाल सेक्टर में सड़क पर भारी बर्फ जमने से यातायात पूरी तरह रोक दिया गया। करीब 900 से ज्यादा वाहन एक तरफ फंसे हुए हैं,
हिमाचल के कुल्लू में शनिवार को जाम में फंसे अपने वाहन से बर्फ हटाता पर्यटक।
जबकि जरूरी सामान ले जा रहे 2000 से अधिक ट्रक आगे बढ़ने के इंतजार में खड़े हैं। सेना व पुलिस ने फंसे यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। हिमाचल प्रदेश में शिमला,कुल्लू, लाहौल-स्पीति, चंबा, किन्नौर में भारी बर्फबारी से 683 सड़कें बंद हैं। शिमला व आसपास के इलाकों में वाहनों की लंबी कतारें हैं। कालका-शिमला रेल मार्ग पर भी यातायात प्रभावित हुआ। अलग-अलग स्थानों पर 600 से ज्यादा पर्यटक फंसे हुए हैं। मनाली में बड़ी संख्या में पर्यटकों ने पूरी रात गाड़ियों में बिताई।
आठ घंटे फंसे रहे पर्यटक
उत्तराखंड में नैनीताल, उत्तरकाशी और टिहरी जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से वाहन फंस गए। चकराता में पर्यटकों को आठ घंटे से ज्यादा वक्त तक जाम से जूझना पड़ा। ऐसी ही स्थिति मसूरी-धनौल्टी मार्ग पर भी रही और लोगों को 10 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। चमोली में पांच पांच मुख्य मुख्य संपर्क संपर्क मार्ग और उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे सुक्की से आगे बंद पड़ा है।
यूपी के कई जिलों में बारिश
लखनऊ। बीते 24 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है, वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई और मध्य इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई है। संभल जिले में सबसे अधिक 95 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड रिकॉर्ड की गई, जिसने सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया है।
गिरेगा तापमान
अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार, प्रदेश में अगले 24 घंटों में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक तापमान नीचे जाएगा। इससे सर्दी का असर बढ़ेगा।