• Home
  • State News
  • नीलकंठ आलू से किसानों को नई उम्मीद, ‘शुगर-फ्री’ होने का दावा : आजमगढ़
Image

नीलकंठ आलू से किसानों को नई उम्मीद, ‘शुगर-फ्री’ होने का दावा : आजमगढ़

लखनऊ वार्ता ब्यूरों

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में खेती के क्षेत्र से एक उत्साहजनक पहल सामने आई है। किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से जिला उद्यान विभाग ने आलू की विशेष प्रजाति ‘नीलकंठ’ का बीज उपलब्ध कराया है। दावा किया जा रहा है कि नीले छिलके वाला यह आलू शुगर के मरीजों के लिए लाभकारी हो सकता है और किसानों की आय बढ़ाने में सहायक बनेगा।

उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रगतिशील किसान चंद्रदेव राम यादव ‘करेली’ ने इस प्रजाति का परीक्षण किया है। उन्होंने लगभग 5000 वर्ग फीट क्षेत्र में इसकी बुवाई की। पहली खुदाई के दौरान एक पौधे में 12 आलू प्राप्त हुए। खुदाई के बाद आलू का रंग मटमैला था, लेकिन धुलाई के बाद इसका रंग बैंगनी दिखाई दिया, जो इसके नाम ‘नीलकंठ’ के अनुरूप है।यादव ने बताया कि जिला उद्यान विभाग द्वारा उन्हें यह बीज ‘शुगर-फ्री’ आलू के रूप में उपलब्ध कराया गया था। पैदावार से वे संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि यदि यह प्रजाति वास्तव में मधुमेह रोगियों के लिए उपयोगी सिद्ध होती है तो किसानों के लिए लाभकारी विकल्प बन सकती है। अगले वर्ष वे इसे अधिक क्षेत्रफल में लगाने की योजना बना रहे हैं।

जिला उद्यान अधिकारी हरिशंकर ने यूएनआई को बताया कि ‘नीलकंठ’ आलू की यह प्रजाति जिले में पहली बार 15 कुंतल की मात्रा में मंगाई गई, जिसकी कीमत 2915 रुपये प्रति कुंतल थी। इसकी संभावित पैदावार 350 से 400 कुंतल प्रति हेक्टेयर तक बताई जा रही है और यह 90 से 100 दिनों में तैयार हो जाती है। उन्होंने बताया कि इस प्रजाति में पोटेशियम, विटामिन, फाइबर और अन्य पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं तथा यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से युक्त है।

Releated Posts

प्रयागराज-जौनपुर हाइवे पर खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस: 9 यात्री घायल,

अरविन्द कुमार पटेल/जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र में प्रयागराज-मुंगरा बादशाहपुर हाईवे पर शनिवार सुबह एक रोडवेज बस…

गोंठा दुर्गा मंदिर में भव्य श्रृंगार:नवरात्र में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

रामनरेश कुमार /दोहरीघाट क्षेत्र स्थित गोंठा में नव निर्मित दुर्गा मंदिर में नवरात्र के अवसर पर प्रतिदिन मां…

मऊ में अलविदा जुम्मा की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न: पुलिस बल रहा तैनात

दिनेश कुमार प्रजापति/जनपद मऊ के शाही कटरा स्थित शाही जामा मस्जिद में अलविदा जुम्मा की नमाज़ शांतिपूर्ण ढंग…

घोसी में अलविदा हुई जुमा की नमाज

दिनेश कुमार प्रजापति/जनपद मऊ के घोसी में रमज़ान के अंतिम शुक्रवार ‘अलविदा जुमा’ की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top