• Home
  • Breaking News
  • आम्रपाली दुबे की ‘CID बहू’ का ट्रेलर रिलीज, अपने ही घर में दिखीं जासूसी करती, एकदम झक्कास
Image

आम्रपाली दुबे की ‘CID बहू’ का ट्रेलर रिलीज, अपने ही घर में दिखीं जासूसी करती, एकदम झक्कास

भोजपुरी फिल्मों की स्टार आम्रपाली दुबे की मच अवेटेड फिल्म ‘सी.आई.डी बहू’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है और यह चर्चा में है। ट्रेलर को भोजपुरी सिनेमा टीवी चैनल पर रिलीज किया गया है और इसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस आम्रपाली दुबे के नए अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

‘सीआईडी बहू’ के ट्रेलर में आम्रपाली दुबे एक बेहद अलग और दिलचस्प किरदार में नजर आ रही हैं। वह अपने ही घर में रहकर जासूसी करती दिखाई देती हैं। फिल्म में सस्पेंस, इमोशन और कॉमेडी का जबरदस्त मिक्स देखने को मिलने वाला है। पारिवारिक कहानी पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को गुदगुदाने के साथ-साथ भावनात्मक सफर पर भी ले जाती नजर आएगी।सीआईडी बहू’ को लेकर आम्रपाली दुबे ने कहा, ‘यह मेरे करियर की बेहद खास फिल्म है, क्योंकि इसमें दर्शकों को मेरा एक बिल्कुल अलग और अनोखा किरदार देखने को मिलेगा। यह सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि परिवार और रिश्तों की भावनाओं को भी खूबसूरती से दिखाती है। फिल्म की कहानी, कॉन्सेप्ट और पूरी टीम का सहयोग शानदार रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आएगी और वो इसे अपने परिवार के साथ जरूर देखना चाहेंगे।’सीआईडी बहू’ को लेकर आम्रपाली दुबे ने कहा, ‘यह मेरे करियर की बेहद खास फिल्म है, क्योंकि इसमें दर्शकों को मेरा एक बिल्कुल अलग और अनोखा किरदार देखने को मिलेगा। यह सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि परिवार और रिश्तों की भावनाओं को भी खूबसूरती से दिखाती है। फिल्म की कहानी, कॉन्सेप्ट और पूरी टीम का सहयोग शानदार रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आएगी और वो इसे अपने परिवार के साथ जरूर देखना चाहेंगे।’सीआईडी बहू’ को लेकर आम्रपाली दुबे ने कहा, ‘यह मेरे करियर की बेहद खास फिल्म है, क्योंकि इसमें दर्शकों को मेरा एक बिल्कुल अलग और अनोखा किरदार देखने को मिलेगा। यह सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि परिवार और रिश्तों की भावनाओं को भी खूबसूरती से दिखाती है। फिल्म की कहानी, कॉन्सेप्ट और पूरी टीम का सहयोग शानदार रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आएगी और वो इसे अपने परिवार के साथ जरूर देखना चाहेंगे।’

आम्रपाली दुबे की बात करें, तो वह भोजपुरी सिनेमा की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं। उनका किसी फिल्म में होना ही हिट होने की गारंटी मान लिया जाता है। भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली की जोड़ी निरहुआ के साथ खूब पसंद की जाती है। हालांकि, एक्ट्रेस ने खेसारी लाल यादव से लेकर पवन सिंह तक के साथ खूब काम किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आम्रपाली दुबे एक फिल्म के लिए 25-35 लाख रुपये फीस लेती हैं। इसके अलावा वह स्टेज शोज और सोशल मीडिया से भी मोटी कमाई करती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आम्रपाली दुबे की नेट वर्थ 30 करोड़ रुपये बताई जाती है।

Releated Posts

UP: हाईकोर्ट ने कहा- पांच माह से अधिक उम्र के गर्भस्थ शिशु को भी कानून की नजर में एक व्यक्ति माना जाएगा

राम नरायन पांण्डेय /हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने एक अहम फैसले में कहा है कि पांच माह से…

भारी संख्या में ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढ़ग से अदा प्रशासन रहा मुस्तैद कल्यानपुर :प्रमेंद्र सिंह

दिनेश कुमार प्रजापति /ईद-उल-फितर का त्योहार नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ…

लखनऊ में 245 एकड़ जमीन पर बनेगा नया व‍िधान भवन, :CM योगी

Agency/वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 11 फरवरी को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट रखा, इसमें नए…

SP इलमारन ने मऊ में किया अलविदा जुमा और ईद की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

दिनेश कुमार प्रजापति /मऊ जिले के अति संवेदनशील नगर क्षेत्रों में पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने अलविदा जुमा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top