• Home
  • National News
  • अगली बार फिर राष्ट्रपति बनना चाहते हैं ट्रम्प, अमेरिकी संविधान में दो बार से ज्यादा राष्ट्रपति बनने की इजाजत नहीं
Image

अगली बार फिर राष्ट्रपति बनना चाहते हैं ट्रम्प, अमेरिकी संविधान में दो बार से ज्यादा राष्ट्रपति बनने की इजाजत नहीं

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर अपने चौथे कार्यकाल को लेकर चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर पूछा कि क्या उन्हें चौथे कार्यकाल की कोशिश करनी चाहिए। 20 जनवरी 2029 को उनका कार्यकाल खत्म होगा।

अमेरिकी संविधान के 22वें संशोधन के मुताबिक कोई भी व्यक्ति दो बार से ज्यादा राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित नहीं हो सकता, चाहे कार्यकाल लगातार हों या नहीं। यह नियम ट्रम्प पर भी लागू होता है। वह अब तक 2 बार राष्ट्रपति बन चुके हैं।

ट्रम्प 2020 के चुनाव को अवैध बताते रहे हैं। ट्रम्प इसे अपनी जीत मानते हैं, भले ही वे आधिकारिक तौर पर हार गए थे। इसके मुताबिक अगले कार्यकाल को ट्र्म्प चौथा कार्यकाल बताते हैं।

ट्रम्प की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब उनके राष्ट्रपति कार्यकाल को सबसे कमजोर अप्रूवल रेटिंग मिली हैं। उन्होंने कुछ सर्वे को फर्जी पोल बताते हुए कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दी थी।

डोनाल्ड ट्रन्प इससे पहले भी अपने कार्यकाल को बढ़ाने के संकेत देते रहे हैं। पिछले साल NBC न्यूज से बातचीत में उन्होंने कहा था कि वे दोबारा चुनाव लड़ने को लेकर मजाक नहीं कर रहे हैं। इसी दौरान ट्रम्प 2028 से जुड़ा मर्चेंडाइज भी कुछ समय के लिए आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर दिखा था।

CNBC के फोन इंटरव्यू के दौरान ट्रम्प ने कहा था कि वे शायद दो कार्यकाल के बाद चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन तुरंत यह भी जोड़ दिया था कि वे ऐसा करना चाहेंगे।

Releated Posts

‘कभी अलविदा न कहना…हरीश राणा को कलेजे पर पत्थर रखकर दी अंतिम विदाई!

13 साल की जंग: देश में पहली बार इच्छामृत्यु की प्रक्रिया शुरू, एम्स में अब धीरे-धीरे हटेगा हरीश…

महिला दिवस पर भारत ने बदला ट्रेंड; गिफ्ट्स से ज्यादा ‘सेल्फ-केयर’ और ‘वेलनेस’ उत्पादों की हुई बंपर सेल

गोविन्द प्रजापति लखनऊ,16 मार्च, 2026: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले 23 फरवरी से 8 मार्च के बीच फ्लिपकार्ट…

West Bengal का राजनीतिक : एक दशक में लेफ्ट साफ, 2026 में अब ममता-BJP की सीधी फाइट

AGENCY/पश्चिम बंगाल का राजनीतिक परिदृश्य 2016 के विधानसभा चुनावों से लेकर 2021 और 2026 के चुनावों की तैयारी…

दुनिया में मचने जा रहा भूचाल! ईरानी ‘सुसाइड बोट’ ने अमेरिकी टैंकर को उड़ाया, एक भारतीय नाविक की मौत |

Agency/ पश्चिम एशिया का संघर्ष अब भारतीय नागरिकों के लिए जानलेवा साबित होने लगा है। इराक के खोर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top