
संजय कुमार सिंह
चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी संपन्न हुई। गोष्ठी में सैनिक सम्मेलन कर अधिकारी, कर्मचारियों की समस्याओं की जानकारी कर सम्बन्धित को उचित निस्तारण किये जाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
गोष्ठी में एसपी ने सभी थाना, चौकी, शाखा प्रभारियों के कार्यों का मूल्यांकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि भादवि के अपराध तीन वर्षीय तुलनात्मक मासिक, प्रगतिशील विवेचना के साथ शीघ्र निस्तारण करें। अधिनियम के तीन वर्षीय तुलनात्मक विवेचनाओं से सम्बन्धित आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उन्होंने प्रचलित अभियानो के सम्वन्ध मे चर्चा की। तीन माह से अधिक लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण के लिए कहा गया। हिस्ट्रीशीट खोलने, नष्ट करने, भारी संख्या मे लंबित आरोप पत्र एवं अंतिम रिपोर्ट न्यायालय में एक सप्ताह के अंदर दाखिल, गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही, हत्या, लूट, चोरी, नकबजनी के अनावरण, सात वर्षों से अधिक सजा के अभियोगों के कार्यवाही के शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी, धारा 363, 366 भादवि, 137(2), 87 बीएनएस के बरामदगी के लिए शेष लम्बित अभियोगों के निस्तारण, एनसीआर व एफआईआर के आरोप पत्र, अंतिम पत्र दाखिला, आईटीएसएसओ पोर्टल पर प्रदर्शित लम्बित अभियोगों के निस्तारण, थाना स्थानीय पर लंम्बित चरित्र सत्यापन के निस्तारण, दर्पण डैसबोर्ड की रैकिंग, माल निस्तारण, सड़क दुर्घटना से सम्वन्धित पुलिस फार्म, क्राइम अगेस्ट वुमेन पोर्टल में लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण, यक्ष में अपराधियों की आपराधिक इतिहास, फोटो, फिंगरप्रिन्ट आदि की फीडिंग, इ-साक्ष्य व इ-सम्मन की तामिला के सम्बन्ध में कार्यवाही के निर्देश दिए। गोष्ठी में एएसपी सत्यपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी राजापुर राज कमल, क्षेत्राधिकारी फायर यदुनाथ सिंह, वाचक पुलिस अधीक्षक निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक सोशल मीडिया सेल निरीक्षक विनोद कुमार राय आदि मौजूद रहे।
















