• Home
  • State News
  • स्टाल लगाकर मशरूम फोर्टिफाइड मफिन, केक एवं बिस्किट का हुआ विक्रय
Image

स्टाल लगाकर मशरूम फोर्टिफाइड मफिन, केक एवं बिस्किट का हुआ विक्रय

लखनऊ वार्ता न्यूज

अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय में अध्ययनरत बी.एससी स्नातक के छात्र-छात्राओं को मशरूम उत्पादन को लेकर कौशल विकास प्रशिक्षण दिया गया। कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह के दिशा-निर्देशन में छात्र-छात्राओं को तकनीकी एवं उद्यमिता विकसित करने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया।  
कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा. धीरेंद्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को कौशल विकास एवं स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नवाचार आधारित कृषि व्यवसाय को अपनाने की जरूरत है। मशरूम उत्पादन कम भूमि में अधिक आय देने वाला लाभकारी व्यवसाय है। पादप रोग विज्ञान के विभागाध्यक्ष डा. एस. के. सिंह ने बताया कि कौशल आधारित पाठ्यक्रम कृषि क्षेत्र में स्टार्टअप या उद्यमिता स्थापित करने वाले छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है। इस मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा मशरूम से निर्मित विभिन्न मूल्य संवर्धित उत्पाद बनाए गए। मशरूम फोर्टिफाइड मफिन, केक एवं बिस्किट तैयार कर कृषि महाविद्यालय में स्टाल लगाकर विक्रय भी किया गया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को औषधीय एवं खाद्य मशरूम की उत्पादन तकनीक, स्पॉन उत्पादन तथा मूल्य संवर्धन आदि के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम मशरूम ईकाई प्रभारी डा. विवेक सिंह, डा. हर्षिता व डा. ममता के संयोजन में आयोजित किया गया।

Releated Posts

मुसलमान को ज्यादा से ज्यादा अफ्तार का एहतमाम करना चाहिए- मुफ्ती अबुल इरफा़न

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ- इंडियन राहत फाउंडेशन के अध्यक्ष इमरान खान उपाध्यक्ष जीशान खान, सचिव मो जुनैद अहमद ने तमाम…

बाथम वैश्य सभा लखनऊ का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन

Govind Prajapati लखनऊ- बाथम वैश्य सभा लखनऊ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह माधव सभागार, लखनऊ में उल्लास के…

श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर आशियाना की प्रबंधकारिणी समिति के चुनाव सम्पन्न

Nayer Azam/लखनऊ। श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर आशियाना की प्रबंधकारिणी समिति के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से…

अरमान खान के इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब,दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब की झलक

रोज़ा इफ्तार बना सामाजिक सौहार्द का प्रतीक,लोगों ने की अमन शांति और खुशहाली की दुआ Nayer Azam/लखनऊ।पाक माह-ए-रमज़ान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top