
बाराबंकी। सेंट्रल एकेडमी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन गुरूवार को विद्यालय में आस्था हॉस्पिटल जैन नर्सिंग होम टाटा इमेज लैब, लाल पैथ लैब की तरफ से एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों का निःशुल्क दाँतों को स्वस्थ रखने के उपाय बताये गये। डॉक्टर्स के द्वारा बताया गया कि दाँतों की नियमित सफाई तथा सुबह और रात को खाने के बाद अच्छे से ब्रश करना आवश्यक है बच्चों को हिदायत दी गयी कि चॉकलेट वगैरह ना खाएं इससे बैक्टीरिया अधिक सक्रिय होकर दांतों को नुकसान पहुंचाते हैं। आस्था एवं जैन नर्सिंग होम के डॉक्टर्स की टीम के डॉक्टरों ने परीक्षण किया। डॉ. वीरेंद्र पटेल, डॉ. विनय जैन, डॉ. श्रेया कुमारी (फिजिशियन), डॉ. विमल कुमार यादव बीडीएस एवं अन्य डॉक्टर के साथ उनका स्टाफ भी मौजूद रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्या संचिता श्रीवास्तव ने पूरी टीम को हार्दिक धन्यवाद किया।















