• Home
  • Spirituality
  • सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ
Image

सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

अखिलेन्द्र प्रताप सिंह
मिल्कीपुर-अयोध्या।  मिल्कीपुर विकासखंड अंतर्गत कहुवा परे निद्रा गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास शिवम शुक्ला लोगों को कथा का रसपान कराएंगे। कथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किए, जबकि पुरुषों ने सनातन धर्म की ध्वजा लेकर जयकारे लगाए। करीब तीन किलोमीटर लंबी यह यात्रा गांव के विभिन्न मंदिरों से होकर कथा स्थल तक पहुंची। यात्रा में चार रथों के साथ हाथी और घोड़े भी शामिल थे, जो आकर्षण का केंद्र रहे। इन रथों पर अंतरराष्ट्रीय कथावाचक शिवम शुक्ला जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद जी महाराज (बैद्यनाथ धाम), स्वामी कृष्णानंद जी महाराज (पंजाब), कंप्यूटर बाबा (मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री) तथा अरुण गिरी महाराज और सोनकानंद जी महाराज सवार थे। कलश यात्रा में मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रभान पासवान भी शामिल हुए। उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा में ज्यादा से ज्यादा लोगों की पहुंचने और कथा का रसपान करने की भी अपील की।  अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास शिवम शुक्ला महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इसके श्रवण से मनुष्य को जाने-अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है। महाराज शुक्ला ने बताया कि मनुष्य सांसारिक गतिविधियों में उलझकर अपने जीवन का वास्तविक उद्देश्य भूल जाता है, जबकि भागवत कथा उसे सही मार्ग और जीवन का उद्देश्य बताती है। उन्होंने यह भी कहा कि कथा सुनने से नकारात्मकता दूर होती है और जीवन सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है। यह साक्षात भगवान श्रीकृष्ण की वांगमयी मूर्ति है, जिसका दर्शन, श्रवण और चिंतन सभी के लिए कल्याणकारी है। इस श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन रोहित तिवारी द्वारा किया जा रहा है, जिसकी मुख्य यजमान श्रीमती रामदेवी हैं। कथा का समापन 17 मार्च को होगा। 18 मार्च को पूर्णाहुति, हवन और उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजक रोहित तिवारी ने बताया कि कथा प्रतिदिन शाम 4ः00 बजे से रात 8ः00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

Releated Posts

कैसी होगी शंकराचार्य की ‘चतुरंगिणी’ सेना? खुद सेनापति होंगे अविमुक्तेश्वरानंद; पीतांबर धारी योद्धाओं के हाथों में होगी तलवार और भाले

विजय कुमार यादव शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद अपनी सेना तैयार कर रहे हैं। इसके सेनापति खुद शंकराचार्य होंगे। टास्क वो…

जन्मोत्सव व नंदोसव की कथा संपन्नकथा प्रांगण में श्रद्धालु संग झूम उठेआयोजक रणविजय सिंह उर्फ कक्कू भैया

गौरव सिंह कोठी-बाराबंकी। थाना क्षेत्र के दुराजपुर मजरे इब्राहिमाबाद गांव स्थित दुर्गा ब्रिक फील्ड केमलिक व बाराबंकी निवासी…

केदारनाथ यात्रा 2024 गाइड: हेलिकॉप्टर से जाएं या करें ट्रेकिंग, जानें क्या है बेस्ट ऑप्शन

Govind Prajapati/केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू होने वाली है और श्रद्धालु पैदल या हेलिकॉप्टर यात्रा को लेकर दुविधा…

जनजागृति के लिए चित्रकूट में निकाली गई सुंदरकांड महाअभियान चेतना यात्रा

गौरव सिंह /लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुआई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top