• Home
  • Breaking News
  • सरोजिनी और कमला नगर नहींए दिल्ली की इन मार्केट में मिलते हैं 50 रुपये में कपड़े
Image

सरोजिनी और कमला नगर नहींए दिल्ली की इन मार्केट में मिलते हैं 50 रुपये में कपड़े


लखनऊ वार्ता ब्यूरों

सस्ते कपड़ों की शॉपिंग के लिए लोगों के दिमाग में सरोजिनी और कमला नगर मार्केट ही याद आता हैए लेकिन इनके अलावाए दिल्ली में ऐसी कई मार्केट हैंए जहां बेहद कम बजट में स्टाइलिश कपड़े मिल जाते हैंण् अगर आप कम पैसों में ज्यादा शॉपिंग करना चाहते हैंए तो राजधानी की कुछ लोकल मार्केट्स आपके लिए खजाना साबित हो सकती हैंI


दिल्ली में सस्ती शॉपिंग की बात आते ही अक्सर सरोजिनी नगर और कमला नगर का नाम लिया जाता हैए लेकिन राजधानी में ऐसी और भी मार्केट्स हैं जहां बेहद कम कीमत में ट्रेंडी कपड़े मिल जाते हैंण् इन बाजारों की खासियत यह है कि यहां 50 रुपये तक में कपड़े मिल जाना कोई बड़ी बात नहींए बस आपको सही दुकान और सही स्टॉल पहचानना आना चाहिएण् कम बजट में वार्डरोब अपडेट करने वालों के लिए ये मार्केट्स किसी खजाने से कम नहीं हैंण् थोड़ी मोलभाव की कला और धैर्य के साथ आप बहुत कम पैसों में अच्छे और स्टाइलिश कपड़े खरीद सकते हैंए जो रोज़मर्रा पहनने के लिए बिल्कुल सही रहते हैंण्

जीटीबी नगर दिल्ली की उन जगहों में शामिल हैए जहां आपको लगभग हर जरूरत की चीज आसानी से मिल जाती हैण् यहां खाने के सामान से लेकर कपड़े तक हर चीज काफी बजट फ्रेंडली मिलती हैण् यहां आप पचास रुपये में टॉप से लेकर स्वेटर तक खरीद सकते हैंण् केवल 100 रुपये में आपको ट्रेंडी जींस भी मिल जाएगीण् जीटीबी नगर पहुंचने के लिए येलो लाइन मेट्रो में सफर करना होगाण् जीटीबी नगर के मेट्रो स्टेशन पर उतरकर गेट नंबर 1 से बाहर निकलते ही सामने पूरी मार्केट का नजारा दिखाई देने लगता हैण्

पहाड़ गंज मार्केट को दिल्ली की सबसे सस्ती और लोकप्रिय मार्केट्स में गिना जाता हैण् यहां ट्रेंडी टॉप्सए जींसए ड्रेसेस और जैकेट्स बेहद कम दामों में मिल जाते हैंण् कई दुकानों पर 50 से 100 रुपये में कपड़े मिल जाना आम बात हैण् कॉलेज स्टूडेंट्स और यंगस्टर्स के बीच यह जगह खासा पॉपुलर हैण्
आर्य समाज मार्केट उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के पास लगने वाली आर्य समाज मार्केट को लोग मिनी सरोजिनी नगर भी कहते हैंण् यहां भी बेहद कम कीमत पर फैशनेबल कपड़े मिलते हैंण् छोटे बजट में अच्छा कलेक्शन ढूंढने वालों के लिए यह जगह बेहतरीन ऑप्शन्स हैण् यहां आपको हर तरह के कपड़े मिलेंगे I
शॉपिंग करते समय ध्यान रखें ये बातें इन मार्केट्स में खरीदारी करते समय मोलभाव जरूर करेंण् कपड़े अच्छी तरह चेक कर लें और ट्रायल की सुविधा हो तो बेहतर हैण् सही समय पर जाने से आपको ज्यादा वैरायटी और बेहतर दाम मिल सकते हैंI

Releated Posts

एचडीएफसी बैंक ने ‘स्माइल फाउंडेशन’ के साथ मिलकर बरेली में ‘परिवर्तन स्किलिंग सेंटर’ शुरू किया

Sanjay Kumar Singh/बरेली,: भारत के अग्रणी निजी क्षेत्र के बैंक, एचडीएफसी बैंक ने ‘स्माइल फाउंडेशन’ के सहयोग से…

आर्किटेक्ट्स के लिए स्पेशलाइज़्ड कार्यक्रम की घोषणा

govind Prajapati/लखनऊ,17 मार्च 2026: जैसे-जैसे शहरों का विस्तार हो रहा है और पर्यावरणीय चुनौतियाँ अधिक गंभीर होती जा…

लखनऊ में कुलदीप यादव की रिसेप्शन पार्टी शुरू, योगी-अखिलेश दोनों पहुंचे, देखें खाने का मेन्यू, 

रीता प्रजापति/ लखनऊ के सेंट्रम होटल में कुलदीप यादव के रिसेप्शन में सीएम योगी पहुंचे, नवदंपति को बधाई…

‘कभी अलविदा न कहना…हरीश राणा को कलेजे पर पत्थर रखकर दी अंतिम विदाई!

13 साल की जंग: देश में पहली बार इच्छामृत्यु की प्रक्रिया शुरू, एम्स में अब धीरे-धीरे हटेगा हरीश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top