• Home
  • Entertainment
  • सनी देओल के प्रशंसक ‘बॉर्डर 2’ देखने के लिए ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे सिनेमाघर

सनी देओल के प्रशंसक ‘बॉर्डर 2’ देखने के लिए ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे सिनेमाघर

नई दिल्ली। बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे बॉलीवुड स्टार सनी देओल के कुछ प्रशंसक अपने पसंदीदा अभिनेता को बड़े पर्दे पर देखने के ट्रैक्टरों पर सवार होकर सिनेमाघरों तक पहुंचे। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग ट्रैक्टर चलाते हुए सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं।

कुछ प्रशंसकों के हाथों में ‘बॉर्डर 2’ के पोस्टर और झंडे भी नजर आ रहे हैं। यह फिल्म शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ‘बॉर्डर 2’, सनी देओल की 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जिसका निर्देशन जे. पी. दत्ता ने किया था। पहली फिल्म भारतीय सेना की एक छोटी टुकड़ी की कहानी पर आधारित थी, जो घातक हथियारों से लैस 2000 पाकिस्तानी हमलावर सैनिकों का मुकाबला करती है। 

‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और इसे टी-सीरीज तथा जे. पी. फिल्म्स ने प्रस्तुत किया है। फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 32.10 करोड़ रुपये की कुल कमाई की है। फिल्म में मोना सिंह, सोनम बाजवा, अनन्या सिंह और मेधा राणा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।  

Releated Posts

भाईचारे का संदेश देने वाला पावन पर्व है होली

अरविन्द कुमार पटेल जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) का होली मिलन समारोह सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओलंदगंज में  आयोजित…

विक्रांत कर्ण स्टारर पैन-इंडियन फिल्म नागबंधनम की पहला गाना नमो रे का प्रोमो रिलीज़

Puja vimalविक्रांत कर्ण की फिल्म नागबंधनम सभी का ध्यान खींच रही है। इस पैन-इंडियन फिल्म को अभिषेक नामा…

रिलीज से पहले धुरंधर 2 का भौकाल, हाथों-हाथ बिके 31सौ के भी टिकट, एडवांस बुकिंग

Richi prajapatiरणवीर सिंह की धुरंधर 2 के लिए लोगों की एक्साइटमेंट पीक पर है. इसका अंदाजा आप इसी…

देसी सूट में रानी-सोनाली, बुढ़ापे में दिखाया फैशन का जलवा, किसने मारी बाजी

Rita prajapati Rani Mukerjee And Sonali Bendre: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या की बिटिया ईशा बड़जात्या की शादी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top