• Home
  • Spirituality
  • श्रीमद्भागवत में केवल भगवान ही प्रतिपाद्य : ज्ञानचंद द्विवेदी
Image

श्रीमद्भागवत में केवल भगवान ही प्रतिपाद्य : ज्ञानचंद द्विवेदी

Akhilendra prata Singh
गोसाईंगंज-अयोध्या। अयोध्या जनपद के राजेपुर में गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के आवास पर चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में अंतरराष्ट्रीय कथा ब्यास आचार्य ज्ञानचंद द्विवेदी ने कहा कि ज्ञान, वैराग्य, धर्म, ऐश्वर्य, यश और श्री जिसमें नृत्य निवास करते हैं उसको भगवान कहते हैं। उन्हीं भगवान का प्रतिपादक होने के कारण इस पुराण का नाम भागवत है।कथा ब्यास ने कहा कि नंद बाबा ने पुत्र के उत्पन्न होने की बात सुनी तो उनका मन उदारता से करुणा से भर गया। सबसे पहले उन्होंने स्नान करके सुंदर सुंदर वस्त्र आभूषण धारण किए वैदिक विद्वानों को बुलाकर स्वस्तिवाचन पूर्वक 16 संस्कारों के अंतर्गत जात कर्म संस्कार संपादित किया। इसके बाद लाखों लाख गायों का दान किया। क्योंकि काल से अपवित्र भूमि, स्नान से शरीर प्रक्षालन से वस्त्र, संस्कार से गर्भ, तपस्या से इंद्रियां, यज्ञ से ब्राह्मण, दान से धन, संतोष से मन और आत्मज्ञान से आत्मा की शुद्धि होती हैं। भगवान श्री कृष्ण लीला में सबसे पहले पूतना का उद्धार करते हैं।
भगवान राम ने भी सबसे पहले ताड़का का उद्धार किया था अंतर इतना है कि कृष्ण ने आंख बंद करके क्योंकि वह योगी हैं और भगवान राम ने आंख खोलकर ताड़का का उद्धार किया क्योंकि वह मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। आध्यात्मिक रूप से पूतना अविद्या (माया) है। शकटासुर जड़वाद, वकासुर दंभ, अघासुर पाप, धेनुकासुर देहाध्यास, कालियानाग भोगासक्तिरुप विष है। कुशल उपदेशक वही है जो गंभीर से गंभीर चिंतन को सरलतम रूप से जनसाधारण के जीवन में उतार दे। भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं ऐसे ही हैं। कथा में मुख्य यजमान भगवान बक्स सिंह, आशा सिंह, दयाशंकर सिंह स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश, आशीष कुमार सिंह आशु विधायक बिलग्राम, प्रभात वर्मा विधायक गौरा, विनोद सिंह विधायक सुल्तानपुर, अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी एमएलसी, गिरीश पति त्रिपाठी मेयर अयोध्या, कृष्ण चंद्र जी विभाग प्रचारक आरएसएस, बालेंद्र, राहुल सिंह, साधू वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष अंबेडकर नगर, आनंद वर्मा सहित तमाम कथा श्रोता मौजूद रहे।

Releated Posts

कैसी होगी शंकराचार्य की ‘चतुरंगिणी’ सेना? खुद सेनापति होंगे अविमुक्तेश्वरानंद; पीतांबर धारी योद्धाओं के हाथों में होगी तलवार और भाले

विजय कुमार यादव शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद अपनी सेना तैयार कर रहे हैं। इसके सेनापति खुद शंकराचार्य होंगे। टास्क वो…

जन्मोत्सव व नंदोसव की कथा संपन्नकथा प्रांगण में श्रद्धालु संग झूम उठेआयोजक रणविजय सिंह उर्फ कक्कू भैया

गौरव सिंह कोठी-बाराबंकी। थाना क्षेत्र के दुराजपुर मजरे इब्राहिमाबाद गांव स्थित दुर्गा ब्रिक फील्ड केमलिक व बाराबंकी निवासी…

केदारनाथ यात्रा 2024 गाइड: हेलिकॉप्टर से जाएं या करें ट्रेकिंग, जानें क्या है बेस्ट ऑप्शन

Govind Prajapati/केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू होने वाली है और श्रद्धालु पैदल या हेलिकॉप्टर यात्रा को लेकर दुविधा…

जनजागृति के लिए चित्रकूट में निकाली गई सुंदरकांड महाअभियान चेतना यात्रा

गौरव सिंह /लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुआई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top