
अटपटी और वाहियात ड्रेसेस लिए साेशल मीडिया में चर्चा में रहने वाली खुशी मुखर्जी ने बीते दिनों कहा था कि क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव उनको मैसेज किया करते थे। साथ ही इस एक्ट्रेस ने कहा कि कई क्रिकेटर्स उनके संपर्क में रहने की कोशिश कर चुके हैं। इस बयान के बाद वह एकदम से चर्चा में आ गईं। कई लोग खुशी की तुलना उर्फी जावेद से भी करते हैं। लेकिन इस बार तो वह उर्फी जावेद से दो कदम आगे निकल गईं।
खुशी मुखर्जी ने ऐसा वाहियात आउटफिट पहना और पैपराजी के सामने आकर पोज दिए कि सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा हो गया। यूजर्स ने खुशी मुखर्जी की ड्रेस और उनकी इस हरकत को खूब ट्रोल किया है। खुशी मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह गाड़ी से ब्लैक आउटफिट पहने बाहर आती हैं, जो दोनों तरफ से खेला था। उनकी बॉडी को सिर्फ आगे और पीछे से कवर कर रहा था। इस आउटफिट में खुशी मुखर्जी को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी आग-बबूला हुआ।



















