• Home
  • Spirituality
  • वसंत पंचमी के पर्व पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेशवासियों शुभकामनाएं दी
Image

वसंत पंचमी के पर्व पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेशवासियों शुभकामनाएं दी

लखनऊ, : पर वसंत पंचमी के पावन स्नान पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेशवासियों सहित तीर्थराज प्रयागराज की पुण्य धरा पर आस्था और श्रद्धा के भव्य महासंगम में पधारे समस्त पूज्य साधु-संतों, श्रद्धालुओं एवं कल्पवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि वसंत पंचमी का पर्व भारतीय संस्कृति, ज्ञान, साधना और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। यह पर्व माँ सरस्वती की उपासना का विशेष अवसर है, जो ज्ञान, विवेक और सद्बुद्धि प्रदान करती हैं। तीर्थराज प्रयागराज में माँ गंगा, माँ यमुना एवं माँ सरस्वती की पावन त्रिवेणी में स्नान कर श्रद्धालु आध्यात्मिक ऊर्जा एवं आत्मिक शांति का अनुभव करते हैं।
उन्होंने कहा कि पावन स्नान पर्व समाज में सद्भाव, एकता और आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करता है। इस दिव्य अवसर पर देश-विदेश से आए श्रद्धालु, साधु-संत एवं कल्पवासी सनातन संस्कृति की महान परंपराओं का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कामना की कि माँ गंगा, माँ यमुना और माँ सरस्वती की असीम कृपा से यह शुभ अवसर सभी के जीवन में ज्ञान, शांति, सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे तथा प्रदेश और देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो।

Releated Posts

कैसी होगी शंकराचार्य की ‘चतुरंगिणी’ सेना? खुद सेनापति होंगे अविमुक्तेश्वरानंद; पीतांबर धारी योद्धाओं के हाथों में होगी तलवार और भाले

विजय कुमार यादव शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद अपनी सेना तैयार कर रहे हैं। इसके सेनापति खुद शंकराचार्य होंगे। टास्क वो…

जन्मोत्सव व नंदोसव की कथा संपन्नकथा प्रांगण में श्रद्धालु संग झूम उठेआयोजक रणविजय सिंह उर्फ कक्कू भैया

गौरव सिंह कोठी-बाराबंकी। थाना क्षेत्र के दुराजपुर मजरे इब्राहिमाबाद गांव स्थित दुर्गा ब्रिक फील्ड केमलिक व बाराबंकी निवासी…

केदारनाथ यात्रा 2024 गाइड: हेलिकॉप्टर से जाएं या करें ट्रेकिंग, जानें क्या है बेस्ट ऑप्शन

Govind Prajapati/केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू होने वाली है और श्रद्धालु पैदल या हेलिकॉप्टर यात्रा को लेकर दुविधा…

जनजागृति के लिए चित्रकूट में निकाली गई सुंदरकांड महाअभियान चेतना यात्रा

गौरव सिंह /लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुआई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top