• Home
  • State News
  • लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष का कुनबा बढ़ा
Image

लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष का कुनबा बढ़ा

लखनऊ वार्ता न्यूज

लखनऊ। कंचन स्वीट हाउस, इंदिरा नगर में लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र की गरिमामयी उपस्थिति में सतनाम सिंह, गुंजन तुलानी, नरेंद्र तुलानी एवं नितिन अग्रवाल ने पुनः लखनऊ व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करते हुए सभी नवसदस्यों ने कहा कि लखनऊ व्यापार मंडल हमारा परिवार है और हम कार्यकारिणी के साथ मिलकर तन, मन एवं धन से संगठन को सशक्त बनाने का कार्य करेंगे। सतनाम सिंह ने कहा कि लखनऊ व्यापार मंडल के प्रति उनका विशेष लगाव और आत्मीय जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि यह संगठन केवल व्यापारियों के अधिकारों की आवाज़ नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह सदस्यों के सुख-दुख में साथ खड़ा रहने वाला सशक्त मंच है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन की कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और व्यापारी हितों के प्रति प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर उन्होंने पुनः सदस्यता ग्रहण की है। बैठक में मुख्य रूप से अमरनाथ मिश्र, उत्तम कपूर, देवेंद्र गुप्ता, सुहैल हैदर अल्वी, आदर्श सिंह, पवन सिंह, मनीष वर्मा, नरेश अग्रवाल, चिराग जाखोदिया, अभिषेक सिंह चौहान, आयुष बाजपेई सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
लखनऊ व्यापार मंडल परिवार ने सभी नवसदस्यों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Releated Posts

मुसलमान को ज्यादा से ज्यादा अफ्तार का एहतमाम करना चाहिए- मुफ्ती अबुल इरफा़न

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ- इंडियन राहत फाउंडेशन के अध्यक्ष इमरान खान उपाध्यक्ष जीशान खान, सचिव मो जुनैद अहमद ने तमाम…

बाथम वैश्य सभा लखनऊ का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन

Govind Prajapati लखनऊ- बाथम वैश्य सभा लखनऊ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह माधव सभागार, लखनऊ में उल्लास के…

श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर आशियाना की प्रबंधकारिणी समिति के चुनाव सम्पन्न

Nayer Azam/लखनऊ। श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर आशियाना की प्रबंधकारिणी समिति के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से…

अरमान खान के इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब,दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब की झलक

रोज़ा इफ्तार बना सामाजिक सौहार्द का प्रतीक,लोगों ने की अमन शांति और खुशहाली की दुआ Nayer Azam/लखनऊ।पाक माह-ए-रमज़ान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top