
लखनऊ वार्ता ब्यूरों
प्रयागराज : नैनी क्षेत्र के एफसीआई रोड स्थित एक स्थानीय गेस्ट हाउस में गुरुवार को भारतीय रेलवे मॉल गोदाम श्रमिक संगठन का एक दिवसीय सम्मेलन संपन्न हुआ। इस बैठक में संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार पासवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।सम्मेलन में हजारों लोग शामिल हुए नैनी, इरादतगंज, बनारस, गोरखपुर, कानपुर, झांसी समेत कई जगहों से आए हुए मॉल गोदाम के श्रमिक उपस्थित रहे। बैठक में केंद्रीय शासन द्वारा श्रमिकों की 13 सूत्रीय मांगों पर अपनी सहमति दिए जाने पर श्रमिकों को जागरूक करने पर चर्चा हुई। देशभर के मॉल गोदाम में बड़ी संख्या में मजदूर असंगठित रूप में काम करते हैं। जिनकी 13 सूत्रीय मांगों पर भारतीय रेलवे मॉल गोदाम संगठन 1998 से संघर्ष कर रहा था। जिसे केंद्रीय सरकार ने अपनी सहमति दे दी है। यह सम्मेलन संगठन द्वारा श्रमिकों को जागरूक करने के लिए था।जिसके माध्यम से श्रमिकों के हित में उत्पन्न हालात पर सभी को जानकारी दी गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार पासवान ने बताया कि सरकार ने श्रमिकों की बहुप्रतीक्षित 13 सूत्रीय मांगों जिनमें शामिल मेडिकल सुविधा, सामान कार्य सामान वेतन, शिक्षा, रेलवे पास, कैंटीन की व्यवस्था, शौचालय जैसी मांगों पर अपनी सहमति दे दी है। जिससे अप्रैल में लागू किए जाने के प्रयास किए जा रहे है।देश भर में ऐसे सम्मेलन के माध्यम से श्रमिकों को जागरूक करने के साथ ही आवश्यक कागजात की जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील कुमार, राष्ट्रीय प्रभारी मनोरंजन कुमार के साथ प्रयागराज जोन अध्यक्ष लाल बहादुर यादव, जोन प्रभारी चंद्रहास पहलवान, डिवीजन अध्यक्ष आकाश बाबू, डिवीजन संगठन मंत्री धीरेंद्र कुमार, डिवीजन सचिव विजय कुमार गुप्ता, डिवीजन प्रभारी बादशाह कुमार, डिवीजन कोषाध्यक्ष संध्या प्रजापति, नैनी माल गोदाम अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार मन्नू, मिर्जापुर माल गोदाम अध्यक्ष नीरज सिंह पटेल, इरादतगंज माल गोदाम अध्यक्ष त्रिभुवन पटेल, झांसी डिविजन जॉइंट सेक्रेटरी कुन्ज बिहारी यादव, जोन उपाध्यक्ष लालजी विश्वकर्मा समेत हजारों की संख्या में मॉल गोदाम श्रमिक मौजूद थे।




















