• Home
  • Breaking News
  • मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से जुड़े विभागीय कोचिंग संस्थानों के 77 अभ्यर्थी सफल
Image

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से जुड़े विभागीय कोचिंग संस्थानों के 77 अभ्यर्थी सफल

लखनऊ: प्रतिभावान युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। समाज कल्याण मंत्रालय की तरफ से संचालित पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्रों से मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे 77 अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा 2024 में मुख्य परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

राज्यमंत्री ने सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई
समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री असीम अरुण ने सफल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस संकल्प को साकार कर रही है, जिसमें हर प्रतिभाशाली युवा को आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना आगे बढ़ने का अवसर मिले। समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक श्री आनंद कुमार सिंह ने बताया कि भागीदारी भवन स्थित कोचिंग से 40, अलीगंज स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र से 20,  हापुड़ स्थित राजकीय आईएएस/पीसीएस कोचिंग केंद्र से 17 अभ्यर्थी यूपी पीसीएस-2024 की मुख्य परीक्षा में सफल हुए हैं।

ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्गदर्शन उपलब्ध
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभावान युवाओं को उच्चस्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण तैयारी उपलब्ध कराना है। योजना के अंतर्गत अभ्यर्थियों को निशुल्क आवासीय सुविधा, भोजन, पुस्तकालय, ऑनलाइन और ऑफलाइन क्लासेज की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। साथ ही विषय विशेषज्ञों की नियमित कक्षाएं, मुख्य परीक्षा केंद्रित उत्तर लेखन अभ्यास, मॉडल टेस्ट, परीक्षा पैटर्न आधारित विशेष सत्र और आवश्यक अध्ययन-सामग्री भी दी जाती है।

Releated Posts

एचडीएफसी बैंक ने ‘स्माइल फाउंडेशन’ के साथ मिलकर बरेली में ‘परिवर्तन स्किलिंग सेंटर’ शुरू किया

Sanjay Kumar Singh/बरेली,: भारत के अग्रणी निजी क्षेत्र के बैंक, एचडीएफसी बैंक ने ‘स्माइल फाउंडेशन’ के सहयोग से…

आर्किटेक्ट्स के लिए स्पेशलाइज़्ड कार्यक्रम की घोषणा

govind Prajapati/लखनऊ,17 मार्च 2026: जैसे-जैसे शहरों का विस्तार हो रहा है और पर्यावरणीय चुनौतियाँ अधिक गंभीर होती जा…

लखनऊ में कुलदीप यादव की रिसेप्शन पार्टी शुरू, योगी-अखिलेश दोनों पहुंचे, देखें खाने का मेन्यू, 

रीता प्रजापति/ लखनऊ के सेंट्रम होटल में कुलदीप यादव के रिसेप्शन में सीएम योगी पहुंचे, नवदंपति को बधाई…

यूपी में एडमिशन के बाद बीच में स्कूल नहीं छोड़ पाएंगे विद्यार्थी,

गोविन्द प्रजापति/परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन के बाद बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले विद्यार्थियों पर अब पूरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top