• Home
  • State News
  • मांगो को लेकर आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा ने किया प्रदर्शन
Image

मांगो को लेकर आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा ने किया प्रदर्शन



अयोध्या। आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा के आवाहन पर जनपद की जिला कमेटी एव ब्लॉक कमेटी के पदाधिकारी एवं जिले की समस्त आंगनबाड़ी सहायिका अपनी मांगों एवं समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से  मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा। जिले से आई तमाम आंगनबाड़ियों का कहना है की हम बहुत कम मानदेय मे काम कर रहे हैं इतने कम मानदेय जीविका चलाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है सरकार द्वारा कई वर्षों पहले मोबाइल फोन दिया गया था जो कि जल गया टूट गया रिचार्ज का पैसा नहीं मिलता कई बार संघ के माध्यम से सरकार को अवगत भी कराया गया लेकिन हमारी समस्याओं को सरकार अनसुनी कर दी अब सरकार एवं विभाग द्वारा इतना काम दे दिया गया है जैसे पोषण टैकर एस आई आर का कार्य जबरन विभाग द्वारा कराया जा रहा है जब हम लोगों की भर्ती हुई थी उस समय शैक्षिक योग्यता कक्षा 8 कक्षा 10 मांगी गई थी अब हम लोगों से पोस्ट ग्रेजुएट का कार्य लिया जाता है हम लोग उस समय अंग्रेजी नहीं पढे थे स्मार्टफोन ठीक से नहीं चला पाते यह बात अपने अधिकारी से बताते हैं जबरदस्ती पूर्वक उनका कहना कार्य करो नहीं तो सेवा समाप्ति एवं मानदेय रोकने की धमकी दी जाती हम अपनी समस्या किससे कहें कोई सुनने वाला नहीं सितंबर 2025 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  द्वारा घोषणा की गई थी आंगनबाड़ियों एवं सहायिकाओं का सम्मानजनक मानदेय एवं उच्च गुणवत्ता का मोबाइल फोन दिया जाएगा जो कि अभी तक कुछ नहीं दिया गया इससे आंगनबाड़ियों में काफी रोष है इसी सब मांगों को लेकर हम लोग अपने संघ के माध्यम से  मुख्यमंत्री को ज्ञापन दे रहे हैं अगर हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार ना किया गया  हम सभी आंगनवाड़ी संयुक्त मोर्चा के आवाहन पर लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी। जिला संरक्षक रणवीर सिंह गुड्डू ने कहा आंगनवाड़ी सहायिका की बहुत समस्याएं कई बार संघ के माध्यम से विभाग एवं सरकार को अवगत कराया गया लेकिन ना विभाग द्वारा ना सरकार द्वारा कोई कार्य किया गया आंगनबाड़ी के पास स्मार्टफोन तक नहीं है लेकिन विभाग द्वारा जबरदस्ती पूर्वक कार्य कराया जाता है इसी सब बातों को लेकर आंगनबाड़ियों में काफी रोष है अगर सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से विचार नहीं करेगी सघ मजबूर होकर आर पार की लड़ाई लड़ेगा
जिला अध्यक्ष सरोज सिंह ने कहा विभाग के कर्मचारियों द्वारा आंगनबाड़ियों से जबरदस्ती पूर्वक कार्य कराया जाता है जो की उचित नहीं है पहले इनको मोबाइल फोन उपलब्ध काराये फिर पोषण टैकर और अन्य कार्य करवाये अगर उनकी मांगों को ना सुना गया संघ विबश होकर कार्य बहिष्कार एवं धरना प्रदर्शन करेगा जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी यह शासन प्रशासन की होगी। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में जिला संरक्षक रणवीर सिंह गुड्डू जिला अध्यक्ष सरोज सिंह जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह मिथिलेश सिंह जिला महामंत्री निर्मला मिश्रा कुसुम जिला मंत्री गीता यादव जिला साह संरक्षक सुजीत तिवारी बबलू ब्लॉक संरक्षक राकेश मिश्रा नरेंद्र बहादुर मिश्रा दयाशंकर तिवारी शिव वरदान वर्मा लालचंद ब्लॉक अध्यक्ष आशा सिंह सोनिका मिश्रा गिरिजा मिश्रा माला सिंह रानी सिंह अनीता यादव उषा शुक्ला शशिकिरन श्रीवास्तव नीलम यादव बिना सिंह चंदा देवी हजारों आंगनवाड़ी कार्यक्रम में सम्मिलित रही।

Releated Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अयोध्या आगमन को लेकर योगी सरकार ने जोरदार तैयारियां की

संजय कुमार सिंह /अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अयोध्या आगमन को लेकर योगी सरकार ने जोरदार तैयारियां की…

नामित पार्षदों का हुआ स्वागत अभिनंदन

विजय कुमार यादव/ प्रयागराज। बुधवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रयागराज नगर निगम के नव नियुक्त…

ROजे और व्रत के बीच बढ़ता जा रहा गैस संकट, परेशान हैं लोग 

विजय कुमार यादव /प्रयागराज। ईद और नवरात्रि जैसे बड़े त्योहार सिर पर हैं, लेकिन रसोई गैस की किल्लत…

इनर व्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद का चेयरमैन विजिट कार्यक्रम आयोजित

विजय कुमार यादव प्रयागराज। इनर व्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद द्वारा आज सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top