• Home
  • State News
  • मंत्री बोले- आतंकी मुसलमान ही क्यों निकलते हैं:कहा- कुछ लोगों को गुमराह किया जाता है
Image

मंत्री बोले- आतंकी मुसलमान ही क्यों निकलते हैं:कहा- कुछ लोगों को गुमराह किया जाता है

अरविन्द कुमार पटेल

गाजीपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने एआई समिट को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर तीखा पलटवार किया। कहा- कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, कांग्रेस वाले पहले भी नंगे थे, आज भी नंगे हैं।इस दौरान आतंकवाद पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, अब तक हजारों आतंकवादी पकड़े गए, वे मुसलमान ही क्यों निकल रहे? उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोगों को गुमराह किया जाता है कि ‘जेहाद करो तो जन्नत मिलेगी।

मंत्री रवीन्द्र जायसवाल गाजीपुर के एक दिवसीय दौरे पर थे, जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक भी की। कलेक्ट्रेट सभागार में कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मंत्री ने उद्यान, पशुपालन, दुग्ध, वन, सहकारिता, मत्स्य, ग्राम्य विकास, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण व शहरी), पीएम स्वनिधि, पंचायती राज, लघु सिंचाई, नेडा, पीएम सूर्यघर, खादी एवं ग्रामोद्योग, पर्यटन, शिक्षा, खेल, उद्योग, सेवायोजन, चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, महिला कल्याण, बाल विकास, नगर विकास, जल निगम और लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभकारी योजनाओं से वंचित न रहे।बैठक के दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। बाजारों में महिलाओं के लिए शौचालय और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए। इसके अतिरिक्त, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को न्याय पंचायत स्तर के बाजारों में सूक्ष्म जलपान की दुकानें संचालित कर उन्हें रोजगार से जोड़ने पर भी बल दिया गया।इस अवसर पर विशाल सिंह चंचल ने ग्राम सचिवालयों को प्रतिदिन खोलने और पंचायत सहायकों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने का सुझाव दिया। उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम सचिवालय की दीवारों पर योजनाओं की जानकारी पेंटिंग के माध्यम से प्रदर्शित कर लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने मंत्री को आश्वस्त किया कि दिए गए सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। बैठक में डॉ. संगीता बलवंत, सपना सिंह, डॉ. ईराज राजा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

मुसलमान को ज्यादा से ज्यादा अफ्तार का एहतमाम करना चाहिए- मुफ्ती अबुल इरफा़न

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ- इंडियन राहत फाउंडेशन के अध्यक्ष इमरान खान उपाध्यक्ष जीशान खान, सचिव मो जुनैद अहमद ने तमाम…

बाथम वैश्य सभा लखनऊ का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन

Govind Prajapati लखनऊ- बाथम वैश्य सभा लखनऊ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह माधव सभागार, लखनऊ में उल्लास के…

श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर आशियाना की प्रबंधकारिणी समिति के चुनाव सम्पन्न

Nayer Azam/लखनऊ। श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर आशियाना की प्रबंधकारिणी समिति के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से…

अरमान खान के इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब,दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब की झलक

रोज़ा इफ्तार बना सामाजिक सौहार्द का प्रतीक,लोगों ने की अमन शांति और खुशहाली की दुआ Nayer Azam/लखनऊ।पाक माह-ए-रमज़ान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top