• Home
  • State News
  • बाथम वैश्य सभा लखनऊ का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन
Image

बाथम वैश्य सभा लखनऊ का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन

Govind Prajapati

लखनऊ- बाथम वैश्य सभा लखनऊ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह माधव सभागार, लखनऊ में उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के अनेक सदस्यों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने परिवार सहित भाग लिया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे सभागार में रंग, उमंग और आपसी सौहार्द का माहौल देखने को मिला। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरसरन लाल गुप्ता (चेयरमैन राजधानी नगर सहकारी बैंक) द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार ही नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। इस अवसर पर सभा के संरक्षक रामचंद्र गुप्ता और अरुण कुमार ने कहा कि समाज की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी है। वहीं सभा के अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने कहा कि होली मिलन जैसे कार्यक्रम समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी संबंधों को मजबूत करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से परिचित कराते हैं। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मनीष गुप्ता, सुभाष गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

इस दौरान विकास, संजय, राजेंद्र गुप्ता, पीयूष गुप्ता, अजय गुप्ता, सुधीर, अनूप, मनोज , नवरतन लाल गुप्ता और प्रशांत गुप्ता ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। महिला सभा की अध्यक्ष रानी गुप्ता, पिंकी गुप्ता,लता, प्रीति और शिवा ने बताया कि समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी विशेष प्रस्तुति हुई।इसमें गायन, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों ने सभी का दिल जीत लिया और उन्हें पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। समारोह के दौरान समाज के वरिष्ठजनों और विशेष सहयोगकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही फूलों की होली खेलकर सभी ने इस पर्व का आनंद लिया, जिससे पूरा वातावरण रंगों और खुशियों से सराबोर हो गया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने सभी अतिथियों और समाज के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी सौहार्द, सहयोग और एकता की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी इसी तरह समाज को जोड़ने वाले कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Releated Posts

मुसलमान को ज्यादा से ज्यादा अफ्तार का एहतमाम करना चाहिए- मुफ्ती अबुल इरफा़न

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ- इंडियन राहत फाउंडेशन के अध्यक्ष इमरान खान उपाध्यक्ष जीशान खान, सचिव मो जुनैद अहमद ने तमाम…

श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर आशियाना की प्रबंधकारिणी समिति के चुनाव सम्पन्न

Nayer Azam/लखनऊ। श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर आशियाना की प्रबंधकारिणी समिति के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से…

अरमान खान के इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब,दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब की झलक

रोज़ा इफ्तार बना सामाजिक सौहार्द का प्रतीक,लोगों ने की अमन शांति और खुशहाली की दुआ Nayer Azam/लखनऊ।पाक माह-ए-रमज़ान…

लखनऊ के दरोगा खेड़ा ब्रांच में अवध कालिजिएट के वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ

गोविन्द प्रजापति/अवध कॉलेजिएट का दरोगा खेड़ा ब्रांच जो सभी ब्रांचो में सबसे बड़ा और सबसे सुंदर ब्रांच है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top