लखनऊ ब्यूरों
यूपी0 स्कूल में बसंत पंचमी पर छुट्टी: कल यानी 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी है। इस दिन सरस्वती माता की पूजा की जाती है और ज्ञान-विद्या की देवी का आशीर्वाद मांगा जाता है। लेकिन बच्चों और माता-पिता के मन में एक बड़ा सवाल है कि क्या कल स्कूल में छुट्टी रहेगी या बच्चे स्कूल जाएंगे? इस कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए यूपी बेसिक शिक्षा परिषद ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।
यूपी बेसिक शिक्षा परिषद का आधिकारिक फैसला

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने अपने आधिकारिक अकादमिक कैलेंडर में 23 जनवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर सभी बेसिक स्कूलों (प्राइमरी और अपर प्राइमरी) में पूर्ण अवकाश घोषित किया है। यानी कल बच्चों की नियमित पढ़ाई नहीं होगी। यह छुट्टी पूरे प्रदेश के सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों पर लागू है। परिषद ने अपने कैलेंडर में पहले से ही इसकी जानकारी दे दी है, ताकि अभिभावक और बच्चे पहले से तैयारी कर सकें।

















