• Home
  • National News
  • बरेली: प्रेमनगर का इंजीनियर परिवार समेत बहरीन में फंसा,
Image

बरेली: प्रेमनगर का इंजीनियर परिवार समेत बहरीन में फंसा,

Sanjay Kumar Singh

बरेली, । अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर संयुक्त हमला किया है। इसके बाद खाड़ी देशों में हालात तनावर्पूण हो गए हैं। दुबई, सऊदी, कुवैत, बहरीन समेत अन्य देशों में उड़ानें बंद कर दी गई हैं। युद्ध के माहौल के बीच खाड़ी देशों में शहरी क्षेत्र के लोग भी फंसे हुए हैं। बहरीन में प्रेमनगर का इंजीनियर परिवार सहित फंस गया है। वहीं, कुवैत में भी मिसाइल के हमलों से लोग सहम जा रहे हैं। उमराह पर गया 32 लोगों का जत्था सोमवार की सुबह सुरक्षित भारत लौट आया है। इसके बाद उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है।

उमराह पर गए 32 लोगों का ग्रुप सुरक्षित लौटा
हाफिज इमरान रजा बरकाती ने बताया कि जिले से 10 फरवरी को 32 लोगों के ग्रुप को वह उमराह पर लेकर गए थे। एक मार्च को वापसी थी, लेकिन खाड़ी देशों में हालात तनावर्पूण होने के बाद उड़ानें निरस्त हो गईं। इससे सभी उमरा यात्री सऊदी अरब के जेद्दा एयरपोर्ट पर फंस गए। सभी ने दोबारा से अपने टिकट बुक कराकर सऊदी एयरलाइंस से मुंबई तक का सफर तय किया। देर रात तक सभी उमराह यात्री बरेली वापस लौट आए। इसके बाद उनके परिजनों ने राहत की सांस ली। वहीं काजी ए हिंदुस्तान असजद रजा कादरी अपने दामाद जमात रजा ए मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां और बेटी के साथ उमराह पर गए हैं। सलमान मियां ने बताया कि अभी तक वहां के हालात ठीक हैं। उनकी वापसी 5 मार्च को है। उम्मीद है कि तब तक सभी उड़ानें पहले की तरह हो जाएंगी।प्रेमनगर निवासी इंजीनियर बहरीन में फंसा, चिंता में परिजन
बरेली, अमृत विचार: प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मैकेनियर रोड निवासी एडवोकेट गोविंद मोहन सक्सेना ने बताया कि उनका छोटा बेटा मोहित मोहन सक्सेना अपनी पत्नी शीतल और बेटी आराध्या और सहनया के साथ बहरीन में रहता है। मोहित बहरीन में 14 साल से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं। उसकी बेटी की शिक्षा भी वहीं पर चल रही है। गोविंद मोहन ने बताया कि बेटे से बात हुई तो उसने बताया कि 28 फरवरी को उसके मकान के पास एक मिसाइल आकर गिरी। इसके बाद बेटे का पूरा परिवार सुरक्षित स्थान पर चला गया। गोविंद ने बताया कि कई देशों में छिड़ी जंग की वजह से उनके परिवार को बहरीन में रह रहे बेटे और उसके परिवार की चिंता हो रही है। परिवार के लोग चिंता की वजह से रात में सो भी नहीं पा रहे हैं।

मिसाइलें गिरती हैं तो निकल जाती है जान
सीबीगंज थाना क्षेत्र के बंडिया गांव निवासी इफ्तकार हुसैन कुवैत में टेलीकॉम कंपनी में काम करते हैं। वह 15 दिन पहले ही बरेली से कुबैत गए थे। उन्होंने बताया कि कुबैत में भी लगातार बममारी हो रही है और मिसाइलें गिर रही हैं। धमाके सुनकर जान सी निकल जाती है। फिलहाल अभी किसी तरह का खतरा नहीं है। सिटी में अभी किसी तरह की दिक्कत नहीं है। बार्डर की तरफ आम लोगों को जाने से मना कर दिया गया है।

अमेरिका-दुबई के हालात ठीक, बरेलियंस बोले- चिंता की बात नहीं

अमेरिका और दुबई में रहने वाले बरेली के लोगों का कहना है कि यहां पर हालात कंट्रोल में हैं और चिंता करने की कोई बात नहीं है। सीबीगंज थाना क्षेत्र के तिलियापुर गांव के रहने वाले फईमुद्दीन दुबई में जॉब करते हैं। उन्होंने सोमवार को फेसबुक पर लाइव आकर कहा कि भारतीय मीडिया में खबरें चल रही हैं कि हमले में बुर्ज खलीफा समेत दुबई में कई जगह पर नुकसान हुआ है। वह बुर्ज खलीफा के पास रहते हैं। फेसबुक लाइव पर उन्होंने बुर्ज खलीफा की वीडियो दिखाकर कहा कि यहां पर हालात पूरी तरीके से सामान्य हैं, चिंता करने की कोई बात नहीं है। इसके अलावा इज्जत नगर थाना क्षेत्र के कलहारी गांव निवासी असलम हुसैन अंसारी अमेरिका की एक कंपनी में इंजीनियरिंग का काम करते हैं। उनसे सोमवार को बात की गई तो उन्होंने बताया कि अमेरिका में डरने वाली कोई बात नहीं है। यहां पर सामान्य स्थिति है और यहां पर लोग काम पर आ जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह रोज परिवार के लोगों से बात करके अपनी खैरियत बता रहे हैं, जिससे परिवार के लोग निश्चिंत रहें।

Releated Posts

West Bengal का राजनीतिक : एक दशक में लेफ्ट साफ, 2026 में अब ममता-BJP की सीधी फाइट

AGENCY/पश्चिम बंगाल का राजनीतिक परिदृश्य 2016 के विधानसभा चुनावों से लेकर 2021 और 2026 के चुनावों की तैयारी…

दुनिया में मचने जा रहा भूचाल! ईरानी ‘सुसाइड बोट’ ने अमेरिकी टैंकर को उड़ाया, एक भारतीय नाविक की मौत |

Agency/ पश्चिम एशिया का संघर्ष अब भारतीय नागरिकों के लिए जानलेवा साबित होने लगा है। इराक के खोर…

ममता बनर्जी के शासन में भ्रष्टाचार में डूबा पश्चिम बंगाल – केशव प्रसाद मौर्य

गोविन्द प्रजापति लखनऊ:उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने पश्चिम बंगाल में मीडिया को संबोधित…

सरकारी कर्मचारी कब से ‘कर्मयोगी होने लगे!

हरिशंकर व्यासप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में एक नया जुमला बोला। उन्होंने एआईओ ‘मानवÓ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top