
गोरखपुर ब्यूरों
गोरखपुर के बड़हलगंज स्थित पंडित भृगुनाथ चतुर्वेदी कॉलेज ऑफ लॉ में बी.ए.एल-एल.बी. (ऑनर्स) द्वितीय वर्ष – तृतीय सेमेस्टर और चतुर्थ वर्ष – सप्तम सेमेस्टर की ट्यूटोरियल (मौखिकी) परीक्षा 23 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, यह परीक्षा शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को सुबह 09:00 बजे से महाविद्यालय परिसर में संपन्न होगी।
महाविद्यालय के मुख्य नियंत्रक एवं परीक्षा समन्वयक चंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को अदेय प्रमाणपत्र, प्रवेश पत्र और ट्यूटोरियल फाइल अनिवार्य रूप से साथ लानी होगी।
इन आवश्यक दस्तावेजों के बिना किसी भी छात्र-छात्रा को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
तिवारी ने यह भी स्पष्ट किया कि ट्यूटोरियल (मौखिकी) परीक्षा के लिए दोबारा कोई अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। इसलिए, सभी संबंधित छात्र-छात्राओं को निर्धारित तिथि और समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा।















