• Home
  • Breaking News
  • प्रभारी मंत्री श्री ए.के. शर्मा की अध्यक्षता में भदोही में जिला समन्वय समिति की बैठक
Image

प्रभारी मंत्री श्री ए.के. शर्मा की अध्यक्षता में भदोही में जिला समन्वय समिति की बैठक

गोविन्द प्रजापति

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जनपद भदोही के प्रभारी मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने निरीक्षण भवन ज्ञानपुर में कोर कमेटी एवं जिला समन्वय समिति की बैठक की। बैठक में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ सभी विभागों के जिलास्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक का उद्देश्य जनपद में संचालित विकासपरक योजनाओं की समीक्षा करना तथा शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारना है।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की सभी विकास योजनाएं आम जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए हैं, इसलिए इनके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं की नियमित समीक्षा करें, समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कराएं तथा पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पहुंचाना सुनिश्चित करें।
प्रभारी मंत्री ने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और शासन को भेजे जाने वाले प्रस्ताव गुणवत्ता पूर्ण हों। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे फील्ड में जाकर कार्यों की वास्तविक स्थिति देखें और जनता से सीधे संवाद स्थापित करें।बैठक के अंत में प्रभारी मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी टीम भावना के साथ कार्य करते हुए भदोही जनपद के विकास को नई गति देंगे और शासन की योजनाओं को सफल बनाएंगे।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अनिरुद्ध त्रिपाठी, पूर्व विधायक श्री रविंद्र त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष श्री दीपक मिश्रा, जिलाधिकारी शैलेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Releated Posts

पुस्तकों और संस्कृति के बीच संबंध | Relationship between Books and Culture

संजय कुमार सिंह Lucknow : प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शुक्रवार को रवीन्द्रालय, चारबाग, लखनऊ…

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने मेरठ में 30 करोड़ और बागपत में 26 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण-

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन को गति देने की दिशा में शुक्रवार…

योगी सरकार की पहल से युवाओं को मिलेगा रोजगार का बड़ा अवसर, तीन शहरों में बृहद रोजगार मेला

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और उन्हें…

लखनऊ में इफ्तार के दौरान अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम पर साधा निशाना; ‘गांजा’ और ‘दौरे’ पर उठाए सवाल।

गोविन्द प्रजापति सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी विदेश नीति के फेलियर की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top