• Home
  • State News
  • पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते बच्चे
Image

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते बच्चे

LV-News
लालगंज, प्रतापगढ़। राजकली रमाशंकर शुक्ल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कृष्णा नगर मोहनगंज जलेसरगंज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विशेष शिविर के चौथे दिन पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजय क्रांतिकारी एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सर्वेश कुमार त्रिपाठी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि अजय क्रांतिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रकृति संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि हम जल, वृक्ष और पर्यावरण को सुरक्षित नहीं रखेंगे तो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संकट में पड़ जाएगा। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, जल संरक्षण अपनाने तथा रासायनिक रंगों के स्थान पर प्राकृतिक रंगों से हरित होली मनाने की अपील की। स्वयंसेवकों ने वृक्षारोपण कर फूलों के साथ हरित होली खेलते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं अंजलि, काजल द्विवेदी, कोमल, सुनीता, क्रांति, अतिमा एवं शिवम गुप्ता ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं स्वच्छता गीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रमाधिकारी प्रमोद कुमार, संतोष मिश्र, पंकज मिश्र, रवि प्रकाश यादव, सुरेश चंद्र त्रिपाठी, धीरेंद्र एवं सोनम आदि मौजूद रहे।

Releated Posts

मुसलमान को ज्यादा से ज्यादा अफ्तार का एहतमाम करना चाहिए- मुफ्ती अबुल इरफा़न

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ- इंडियन राहत फाउंडेशन के अध्यक्ष इमरान खान उपाध्यक्ष जीशान खान, सचिव मो जुनैद अहमद ने तमाम…

बाथम वैश्य सभा लखनऊ का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन

Govind Prajapati लखनऊ- बाथम वैश्य सभा लखनऊ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह माधव सभागार, लखनऊ में उल्लास के…

श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर आशियाना की प्रबंधकारिणी समिति के चुनाव सम्पन्न

Nayer Azam/लखनऊ। श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर आशियाना की प्रबंधकारिणी समिति के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से…

अरमान खान के इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब,दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब की झलक

रोज़ा इफ्तार बना सामाजिक सौहार्द का प्रतीक,लोगों ने की अमन शांति और खुशहाली की दुआ Nayer Azam/लखनऊ।पाक माह-ए-रमज़ान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top