• Home
  • Entertainment
  • दूसरे को गिराने के लिए लोग खूब पैसा खर्च करते हैं’, निधि अग्रवाल
Image

दूसरे को गिराने के लिए लोग खूब पैसा खर्च करते हैं’, निधि अग्रवाल

निधि अग्रवाल :  बीते दिनों भीड़ का शिकार हुईं निधि अग्रवाल ने अब निगेटिव पीआर को लेकर बात की। जानिए उन्होंने पीआर कल्चर को लेकर क्या खुलासे किए…

अभिनेत्री निधि अग्रवाल हाल ही में प्रभास के साथ फिल्म ‘द राजा साब’ में नजर आई थीं। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। अब निधि अग्रवाल ने पीआर कल्चर और पैसे देकर कराए जाने वाले निगेटिव पीआर पर अपनी राय रखी है। निधि ने बताया कि कैसे अक्सर पैसे का इस्तेमाल प्रतिभा को बढ़ावा देने के बजाय लोगों को नीचा दिखाने के लिए किया जाता है।

रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान निधि अग्रवाल ने खुलासा किया कि उन्हें भी निगेटिव पीआर का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि इतना निगेटिव पीआर होता है। बहुत सारे तरीकों से हमले होते हैं। यहां तक कि बुक माय शो और आईएमडीबी रेटिंग्स जैसी चीजें भी। पेड रिव्यूज का एक खास वर्ग भी है। क्योंकि मैंने सोचा यार मैं तो खुद को अच्छे तरीके से आगे बढ़ाऊंगी, लेकिन अगर तुम कुछ नकारात्मक करोगे, तो मैं भी तुम्हें वैसा ही जवाब दूंगी। हाल ही में वरुण धवन और कार्तिक आर्यन पर हुए निगेटिव पीआर हमलों के बारे में बात करते हुए निधि ने कहा कि यह बहुत बुरा है। लोग इसके लिए बहुत पैसा खर्च करते हैं। मुझे लगता है कि यह बहुत ही खराब है। क्योंकि अभिनेता बहुत संवेदनशील और भावुक होते हैं। वे अंदर से बच्चों जैसे होते हैं। मुझे लगता है कि यह उनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। आपको ऐसा लगता है जैसे आप पर हमला किया जा रहा है। सार्वजनिक हस्तियां सार्वजनिक संपत्ति नहीं होतीं। घर पर सबके माता-पिता होते हैं और आप उनके प्रति जवाबदेह होते हैं। यह ठीक नहीं है। कार्तिक आर्यन और वरुण धवन की तारीफ करते हुए निधि ने उन्हें सच्चे इंसान बताया। उन्होंने कहा कि वरुण बहुत ही मासूम, प्यारे और प्रोत्साहित करने वाले हैं। वो हमेशा नए कलाकारों का साथ देते हैं। वहीं कार्तिक काफी मेहनती हैं और उन्होंने अपनी दम पर आज ये मुकाम हासिल किया है।


निधि अग्रवाल हाल ही में प्रभास के साथ फिल्म ‘द राजा साहब’ में नजर आईं थीं। मारुति द्वारा निर्देशित यह हॉरर-कॉमेडी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म में इसके अलावा संजय दत्त, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार और जरीना वहाब भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।

Releated Posts

भाईचारे का संदेश देने वाला पावन पर्व है होली

अरविन्द कुमार पटेल जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) का होली मिलन समारोह सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओलंदगंज में  आयोजित…

विक्रांत कर्ण स्टारर पैन-इंडियन फिल्म नागबंधनम की पहला गाना नमो रे का प्रोमो रिलीज़

Puja vimalविक्रांत कर्ण की फिल्म नागबंधनम सभी का ध्यान खींच रही है। इस पैन-इंडियन फिल्म को अभिषेक नामा…

रिलीज से पहले धुरंधर 2 का भौकाल, हाथों-हाथ बिके 31सौ के भी टिकट, एडवांस बुकिंग

Richi prajapatiरणवीर सिंह की धुरंधर 2 के लिए लोगों की एक्साइटमेंट पीक पर है. इसका अंदाजा आप इसी…

देसी सूट में रानी-सोनाली, बुढ़ापे में दिखाया फैशन का जलवा, किसने मारी बाजी

Rita prajapati Rani Mukerjee And Sonali Bendre: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या की बिटिया ईशा बड़जात्या की शादी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top