• Home
  • Civil Society
  • डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया कैपिटल क्राफ्टर का उद्घाटन
Image

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया कैपिटल क्राफ्टर का उद्घाटन

गोविन्द प्रजापति

फाइनेंशियल कंसल्टिंग फर्म “कैपिटल क्राफ्टर” के लखनऊ कार्यालय का उद्घाटन आज उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विभूति खण्ड (गोमती नगर) के एक्सपीरियॉन में किया। इस अवसर पर “कैपिटल क्राफ्टर” के सीईओ व संस्थापक संदीप तिवारी ने डिप्टी सीएम का स्वागत किया। संदीप तिवारी ने उप मुख्यमंत्री को फर्म की भावी योजनाओं की जानकारी दी। संदीप तिवारी ने बताया कि लखनऊ में कार्यालय स्थापित करने का उद्देश्य इंडस्ट्रियल फाइनेंस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए प्रदेश के विकास को गति देना है।

“कैपिटल क्राफ्टर” की स्थापना 2023 में हुई थी। महज़ ढाई वर्षों में “कैपिटल क्राफ्टर” ने सौ से अधिक कॉरपोरेट और एमएसएमई क्लाइंट्स के लिए तीन हजार करोड़ रुपये से भी अधिक का टोटल डेट पोर्टफोलियो मैनेज किया है। इसके अतिरिक्त 50 से ज्यादा क्लाइंट्स के लिए वेल्थ मैनेजमेंट करने का श्रेय भी “कैपिटल क्राफ्टर” को जाता है। इन्फ्रा, रियल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी, मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर तथा ट्रेडिंग आदि महत्वपूर्ण सेक्टरों को प्रोजेक्ट अप्रैज़ल तथा लोन सिंडिकेशन जैसी वित्तीय सेवाएं प्रदान करने वाली यह फर्म अब तक राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकासशील ज़िले बरेली में सेवाएं देती रही है। शनिवार को “कैपिटल क्राफ्टर” ने राज्य की राजधानी में नई पारी की शुरुआत की है।

भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए सीईओ संदीप तिवारी ने कहा कि हमारी सरकार का विज़न है कि कन्सल्टिंग के क्षेत्र में “बिग फोर” जैसे दिग्गजों की तरह भारतीय कंपनियां भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं, जिससे न केवल देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था का विकास हो बल्कि साथ ही भारतीय फाइनैंशियल कन्सल्टिंग फर्म्स अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी योगदान दे सकें।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने “कैपिटल क्राफ्टर” के समस्त स्टाफ को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर “कैपिटल क्राफ्टर” निदेशिका डॉ. स्वप्निला प्रसाद, सी.ए. रवि अग्रवाल समेत विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Releated Posts

दर्दनाक मृत्यु के बाद शासन ने पीड़ित परिवार को 4 लाख की सहायता दी गई

अरविन्द कुमार पटेल जौनपुर  । बदलापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम छंगापुर निवासी  राजेन्द्र प्रसाद की दर्दनाक मृत्यु के बाद…

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के बढ़ते कदम; पवन भाई गुप्ता ने दर्जनों लोगों को सदस्यता दिलाई

​Nayer Azam दिनांक: 11 मार्च, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रदेश अध्यक्ष माननीय पवन भाई गुप्ता के…

यूपीएससी के आकाश में चमके यूपी के सितारे! शामली की बिटिया आस्था को 9वीं रैंक, अवध-पूर्वांचल का दबदबा

Sanjay Singh संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा-2025 में भारी संख्या में यूपी के होनहारों…

सेवराई में जल संकट गहराया:पानी की टंकी का निर्माण तय समय से महीनों पीछे

Arvind Kumar Patel गाजीपुर के सेवराई तहसील मुख्यालय के स्थानीय बाजार में जल निगम द्वारा बनाई जा रही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top