• Home
  • Civil Society
  • जिलाधिकारी ने जनता दर्शन के दौरान सुनी जनसमस्याएं
Image

जिलाधिकारी ने जनता दर्शन के दौरान सुनी जनसमस्याएं

News
श्रावस्ती । जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने प्रतिदिन की तरह गुरूवार को भी कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी को 07 शिकायतें प्राप्त हुई, जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थी, इन शिकायतों का तत्काल निराकरण कर रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया।
उन्होने कहा कि जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर निस्तारण किया जाए। उन्होने यह भी निर्देशित किया कि फरियादियों के शिकायत पत्रों का पंजिकाओ में अंकन किया जाए तथा शिकायतों का निस्तारण कर फरियादियों के फोन नम्बर पर जानकारी भी दी जाए, ताकि उन्हें शिकायतों के निस्तारण की जानकारी के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जायेगी। इसलिए शिकायतों का निस्तारण कागज पर नहीं बल्कि धरातल पर दिखे यह सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करे नही तो कार्यवाही के लिए तैयार रहे।

Releated Posts

दर्दनाक मृत्यु के बाद शासन ने पीड़ित परिवार को 4 लाख की सहायता दी गई

अरविन्द कुमार पटेल जौनपुर  । बदलापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम छंगापुर निवासी  राजेन्द्र प्रसाद की दर्दनाक मृत्यु के बाद…

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के बढ़ते कदम; पवन भाई गुप्ता ने दर्जनों लोगों को सदस्यता दिलाई

​Nayer Azam दिनांक: 11 मार्च, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रदेश अध्यक्ष माननीय पवन भाई गुप्ता के…

यूपीएससी के आकाश में चमके यूपी के सितारे! शामली की बिटिया आस्था को 9वीं रैंक, अवध-पूर्वांचल का दबदबा

Sanjay Singh संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा-2025 में भारी संख्या में यूपी के होनहारों…

सेवराई में जल संकट गहराया:पानी की टंकी का निर्माण तय समय से महीनों पीछे

Arvind Kumar Patel गाजीपुर के सेवराई तहसील मुख्यालय के स्थानीय बाजार में जल निगम द्वारा बनाई जा रही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top