• Home
  • Breaking News
  • जिलाधिकारी ने कम्पोजिट विद्यालय सिसवा का किया औचक निरीक्षण, दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता को परखा
Image

जिलाधिकारी ने कम्पोजिट विद्यालय सिसवा का किया औचक निरीक्षण, दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता को परखा


श्रावस्ती । जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने विकासखण्ड हरिहरपुररानी के अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय सिसवा का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की कक्षा में जाकर निरीक्षण किया, जिसमें पाया गया कि विद्यालय में कक्षा 01 से 05 तक की परीक्षाएं चल रही है। इस दौरान जिलाधिकारी ने दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता की भी छात्र-छात्राओं से बात कर परखा। उन्होने उपस्थित शिक्षिका से छात्र-छात्राओं हेतु खेल सामग्री तथा सभी 18 पैरामीटर्स के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होने विद्यालय में बने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की भी जानकारी ली। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई, किचन, पेयजल, शौचालय आदि व्यवस्थाओं का भी गहन निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित ढंग से रखने का निर्देश दिया।
इसके अलावा जिलाधिकारी ने शासन की प्राथमिकता में शामिल स्मार्ट क्लास योजना की जमीनी हकीकत परखी और पठन-पाठन की गुणवत्ता का जायजा लिया। जिसमें पाया गया कि स्मार्ट क्लास परीक्षा के दृष्टिगत बन्द है। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थिति शिक्षिका से अपने सामने ही स्मार्ट क्लास संचालित भी कराया। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने इंटरनेट की उपलब्धता तथा पढ़ाई हेतु उपलब्ध कंटेंट के बारे में भी जानकारी ली, जिस पर अध्यापिका द्वारा अवगत कराया गया कि क्लास का संचालन आनलाइन माध्यम से ही किया जाता है। आफलाइन कंटेंट उपलब्ध नही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि डिजिटल शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य निखरेगा, इसलिए शिक्षा की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होने निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि स्मार्ट क्लास का उपयोग केवल औपचारिकता न हो, बल्कि प्रत्येक दिन टाइम-टेबल के अनुसार कक्षाएं संचालित हों। बिजली और इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ-साथ उपकरणों की सुरक्षा और रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। निरीक्षण के दौरान ही जिलाधिकारी ने विद्यालय में बने आंगनवाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया तथा सभी व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित रखने का निर्देश दिया।

Releated Posts

एचडीएफसी बैंक ने ‘स्माइल फाउंडेशन’ के साथ मिलकर बरेली में ‘परिवर्तन स्किलिंग सेंटर’ शुरू किया

Sanjay Kumar Singh/बरेली,: भारत के अग्रणी निजी क्षेत्र के बैंक, एचडीएफसी बैंक ने ‘स्माइल फाउंडेशन’ के सहयोग से…

आर्किटेक्ट्स के लिए स्पेशलाइज़्ड कार्यक्रम की घोषणा

govind Prajapati/लखनऊ,17 मार्च 2026: जैसे-जैसे शहरों का विस्तार हो रहा है और पर्यावरणीय चुनौतियाँ अधिक गंभीर होती जा…

लखनऊ में कुलदीप यादव की रिसेप्शन पार्टी शुरू, योगी-अखिलेश दोनों पहुंचे, देखें खाने का मेन्यू, 

रीता प्रजापति/ लखनऊ के सेंट्रम होटल में कुलदीप यादव के रिसेप्शन में सीएम योगी पहुंचे, नवदंपति को बधाई…

यूपी में एडमिशन के बाद बीच में स्कूल नहीं छोड़ पाएंगे विद्यार्थी,

गोविन्द प्रजापति/परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन के बाद बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले विद्यार्थियों पर अब पूरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top