• Home
  • Entertainment
  • जर्नलिज्म छोड़ अभिनय में बनाई पहचान, साउथ ही नहीं बॉलीवुड में भी श्रद्धा दास ने छोड़ी छाप
Image

जर्नलिज्म छोड़ अभिनय में बनाई पहचान, साउथ ही नहीं बॉलीवुड में भी श्रद्धा दास ने छोड़ी छाप

Puja Vimal

फिल्म इंडस्ट्री में कई कलाकार ऐसे हैं, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों से आकर अभिनय की दुनिया में नाम कमाया है। ऐसी ही एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं श्रद्धा दास, जिन्होंने पत्रकारिता की डिग्री हासिल की, लेकिन किस्मत उन्हें एक्टिंग की ओर ले आई।आज वह साउथ सिनेमा का जाना-माना चेहरा हैं और बॉलीवुड में भी अपनी खास पहचान बना चुकी हैं।

1987 को मुंबई के एक बंगाली परिवार में जन्मीं श्रद्धा ने मुंबई विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास मीडिया (जर्नलिज्म) की डिग्री हासिल की। कॉलेज के दिनों में ही उन्हें अभिनय का शौक हो गया। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के कलाकारों जैसे पीयूष मिश्रा और चितरंजन गिरी जैसे एक्टर्स के साथ थिएटर वर्कशॉप की, थिएटर में अच्छी ट्रेनिंग ली और फिर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।

श्रद्धा ने साल 2008 में तेलुगू फिल्म सिद्धु फ्रॉम सिकाकुलम से अभिनय की शुरुआत की, जिसमें वह अभिनेता नरेश के साथ नजर आईं। यह उनका साउथ डेब्यू था। तेलुगू के बाद उन्होंने तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और हिंदी फिल्मों में भी काम किया। साउथ में वह आर्या 2, डार्लिंग, नागावल्ली, और गुंटूर टॉकीज जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं। वहीं, कई फिल्मों में उन्हें सीक्वल क्वीन का टैग भी मिला, क्योंकि वह कई सीक्वल में नजर आईं।
श्रद्धा ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा से साउथ और बॉलीवुड दोनों में मजबूत जगह बनाई। मॉडलिंग से शुरुआत करने वाली श्रद्धा ने एक्टिंग ट्रेनिंग पर खास ध्यान दिया। वह चुलबुली, तेज और रोमांटिक रोल्स में बखूबी जंचती हैं। श्रद्धा के बॉलीवुड में काम की बात करें तो उन्होंने डेब्यू साल 2010 में फिल्म लाहौर से किया, जिसमें उन्होंने इदा का किरदार निभाया था। इसके बाद दिल तो बच्चा है जी, लकी कबूतर, सनम तेरी कसम, ग्रेट ग्रैंड मस्ती जैसी फिल्मों में काम किया।

सनम तेरी कसम में उनका किरदार दर्शकों को खासा पसंद आया। फिल्म में उनके किरदार का नाम रूबी रहता है। बॉलीवुड में वह सपोर्टिंग रोल्स में ज्यादा नजर आईं, लेकिन अपनी खूबसूरती, तेज-तर्रार अंदाज और रोमांटिक भूमिकाओं से दर्शकों के बीच प्रभाव छोड़ा। श्रद्धा दास अब तक 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं, जो अलग-अलग भाषाओं में हैं।बेहतरीन एक्टिंग के साथ ही श्रद्धा एक शानदार डांसर भी हैं, जो उनके परफॉर्मेंस को और आकर्षक बनाता है। फिल्मों के अलावा वह वेब सीरीज और टीवी शोज में भी काम कर चुकी हैं।

Releated Posts

भाईचारे का संदेश देने वाला पावन पर्व है होली

अरविन्द कुमार पटेल जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) का होली मिलन समारोह सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओलंदगंज में  आयोजित…

विक्रांत कर्ण स्टारर पैन-इंडियन फिल्म नागबंधनम की पहला गाना नमो रे का प्रोमो रिलीज़

Puja vimalविक्रांत कर्ण की फिल्म नागबंधनम सभी का ध्यान खींच रही है। इस पैन-इंडियन फिल्म को अभिषेक नामा…

रिलीज से पहले धुरंधर 2 का भौकाल, हाथों-हाथ बिके 31सौ के भी टिकट, एडवांस बुकिंग

Richi prajapatiरणवीर सिंह की धुरंधर 2 के लिए लोगों की एक्साइटमेंट पीक पर है. इसका अंदाजा आप इसी…

देसी सूट में रानी-सोनाली, बुढ़ापे में दिखाया फैशन का जलवा, किसने मारी बाजी

Rita prajapati Rani Mukerjee And Sonali Bendre: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या की बिटिया ईशा बड़जात्या की शादी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top