• Home
  • State News
  • जनपद न्यायाधीश मलखान सिंह ने विधिक सेवा वाहन को दिखाई हरी झंडी
Image

जनपद न्यायाधीश मलखान सिंह ने विधिक सेवा वाहन को दिखाई हरी झंडी

संजय कुमार सिंह

लखनऊ: जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ माननीय मलखान सिंह ने शुक्रवार को जनपद न्यायालय परिसर से विधिक सेवा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा उपलब्ध कराया गया है।विधिक सेवा वाहन के माध्यम से आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। वाहन जनपद की समस्त तहसीलों, ब्लॉकों एवं दूरदराज क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन को लोक अदालत की प्रक्रिया, लाभ और महत्व के बारे में जागरूक करेगा।इसके साथ ही यह वाहन राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 के प्रचार-प्रसार का कार्य भी करेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग वैकल्पिक विवाद निस्तारण की प्रक्रिया से जुड़ सकें और त्वरित, सुलभ एवं कम खर्च में न्याय प्राप्त कर सकें।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जनसामान्य को विधिक सेवाओं से जोड़ना तथा लोक अदालतों में अधिकाधिक वादों का निस्तारण सुनिश्चित करना है, जिससे लोगों को शीघ्र एवं सुलभ न्याय मिल सके।

Releated Posts

मुसलमान को ज्यादा से ज्यादा अफ्तार का एहतमाम करना चाहिए- मुफ्ती अबुल इरफा़न

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ- इंडियन राहत फाउंडेशन के अध्यक्ष इमरान खान उपाध्यक्ष जीशान खान, सचिव मो जुनैद अहमद ने तमाम…

बाथम वैश्य सभा लखनऊ का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन

Govind Prajapati लखनऊ- बाथम वैश्य सभा लखनऊ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह माधव सभागार, लखनऊ में उल्लास के…

श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर आशियाना की प्रबंधकारिणी समिति के चुनाव सम्पन्न

Nayer Azam/लखनऊ। श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर आशियाना की प्रबंधकारिणी समिति के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से…

अरमान खान के इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब,दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब की झलक

रोज़ा इफ्तार बना सामाजिक सौहार्द का प्रतीक,लोगों ने की अमन शांति और खुशहाली की दुआ Nayer Azam/लखनऊ।पाक माह-ए-रमज़ान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top