• Home
  • Civil Society
  • घोसी नगर पंचायत EO ने इफ्तार पार्टी आयोजित की:कर्मचारियों, रोजेदारों ने मिलकर खोला रोज़ा,
Image

घोसी नगर पंचायत EO ने इफ्तार पार्टी आयोजित की:कर्मचारियों, रोजेदारों ने मिलकर खोला रोज़ा,

दिनेश प्रजापति मऊ प्रभारी

मऊ के घोसी में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) अनिल कुमार की पहल पर एक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर पंचायत के पदाधिकारियों, कर्मचारियों और रोजेदारों ने सामूहिक रूप से रोज़ा खोला। इफ्तार के दौरान देश में अमन-चैन, शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआएं की गईं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और धार्मिक सौहार्द को मजबूत करना था। कार्यक्रम में सभी वर्गों के कर्मचारियों की उपस्थिति ने गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश की। इफ्तार से पहले रमज़ान के पवित्र महीने की अहमियत पर प्रकाश डाला गया। बताया गया कि यह महीना संयम, त्याग, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है। नगर पंचायत कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी के इस प्रयास की सराहना की। अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने इस अवसर पर कहा कि रमज़ान का पवित्र महीना हमें आपसी प्रेम, सहयोग और सामाजिक  एकता का संदेश देता है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे आयोजनों से कर्मचारियों के बीच आपसी सौहार्द बढ़ता है और समाज में सकारात्मक माहौल बनता है। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी और देश में शांति एवं भाईचारे की कामना की।

Releated Posts

दर्दनाक मृत्यु के बाद शासन ने पीड़ित परिवार को 4 लाख की सहायता दी गई

अरविन्द कुमार पटेल जौनपुर  । बदलापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम छंगापुर निवासी  राजेन्द्र प्रसाद की दर्दनाक मृत्यु के बाद…

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के बढ़ते कदम; पवन भाई गुप्ता ने दर्जनों लोगों को सदस्यता दिलाई

​Nayer Azam दिनांक: 11 मार्च, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रदेश अध्यक्ष माननीय पवन भाई गुप्ता के…

यूपीएससी के आकाश में चमके यूपी के सितारे! शामली की बिटिया आस्था को 9वीं रैंक, अवध-पूर्वांचल का दबदबा

Sanjay Singh संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा-2025 में भारी संख्या में यूपी के होनहारों…

सेवराई में जल संकट गहराया:पानी की टंकी का निर्माण तय समय से महीनों पीछे

Arvind Kumar Patel गाजीपुर के सेवराई तहसील मुख्यालय के स्थानीय बाजार में जल निगम द्वारा बनाई जा रही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top