• Home
  • Health
  • खराब डाइट से भी ज्यादा जानलेवा है 6 घंटे से कम नींद जानलेवा हो सकती है
Image

खराब डाइट से भी ज्यादा जानलेवा है 6 घंटे से कम नींद जानलेवा हो सकती है

हम अक्सर अपनी डाइट और स्टेप काउंट्स को लेकर बहुत सतर्क रहते हैं, लेकिन नए शोध बताते हैं कि हम सेहत के सबसे जरूरी और जानलेवा स्तंभ को नजरअंदाज कर रहे हैं और वह है हमारी नींद।

अपोलो हॉस्पिटल के सीनियर न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार के अनुसार, लगातार खराब नींद (6 घंटे से कम) जल्दी मौत का एक बड़ा कारण बन सकती है। यह खतरा खराब खान-पान या फिजिकल एक्टिविटी की कमी से भी ज्यादा गंभीर हो सकता है। आइए, विस्तार से समझते हैं । नींद के दौरान होती है आपके दिमाग की सफाई

न्यूरोलॉजिकल नजरिए से देखें तो नींद केवल आराम नहीं है। जब आप सोते हैं, तो आपके दिमाग का ‘वेस्ट क्लीयरेंस सिस्टम’ (जिसे गलिम्फैटिक सिस्टम कहा जाता है) सक्रिय हो जाता है। यह सिस्टम दिमाग से ‘बीटा-एमिलॉयड’ जैसे न्यूरोटॉक्सिन्स या टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। अगर आप पर्याप्त नहीं सोते हैं, तो यह सफाई नहीं हो पाती और आपका दिमाग सचमुच अंदर से ‘गंदा’ रह जाता है। नींद की कमी का ‘ट्रिपल थ्रेट’

नींद की कमी शरीर पर तीन तरह से हमला करती है:

  • मेटाबॉलिक: यह कोर्टिसोल (स्ट्रेस हार्मोन) और घ्रेलिन (भूख बढ़ाने वाला हार्मोन) के स्तर को बढ़ा देती है। इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ता है और मोटापे का खतरा पैदा होता है।
  • कार्डियोवैस्कुलर: सामान्य रूप से रात में ब्लड प्रेशर कम होना चाहिए, लेकिन नींद की कमी इसे कम नहीं होने देती। इससे दिल पर अनावश्यक दबाव पड़ता है।
  • न्यूरोलॉजिकल: यह आपकी सोचने-समझने की क्षमता को तेजी से कम करती है और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा देती है।

सबकी की राय

डॉक्टर का कहना है कि आप नींद के कर्ज को दौड़कर या अच्छी डाइट लेकर नहीं चुका सकते। यानी, अगर आप कम सो रहे हैं, तो जिम में पसीना बहाना या सलाद खाना उस नुकसान की भरपाई नहीं कर सकता। इसके लिए आपको अपने स्लीप साइकिल पर ही काम करने की जरूरत पड़ेगी।

Releated Posts

केला एक प्रकृति का सुपरफूड, जो हर उम्र में रखे सेहत का ख्याल

रीता प्रजापतिकेला भारत के सबसे प्राचीन और पोषक फलों में से एक माना जाता है। यह सिर्फ स्वादिष्ट…

नींद से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूकता जरूरी : डा० वेद प्रकाश

बलराम सिंह /लखनऊ। श्वसन एवं क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग, द्वितीय तल शताब्दी चिकित्सालय फेज-2, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,…

अपर्णा यादव ने वन स्टॉप सेंटर और लोकबंधु अस्पताल का किया निरीक्षण

संजय कुमार सिंहलखनऊ,। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने बुधवार को आयोग के बैठक…

सावधान! रात का खाना बना काल: मोमोज-चाप खाने के बाद भाई-बहन की सोते समय हुई मौत

Surendra Kumar पंजाब के तरनतारन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है. यहां संदिग्ध हालात में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top