
लखनऊ वार्ता ब्यूरों
लखनऊ: संत कबीर अकादमी (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश) एवं जिला प्रशासन, कन्नौज के संयुक्त तत्वावधान में कन्नौज में पहली बार “संत कबीर उत्सव” का आयोजन किया जा रहा है।
यह जानकारी कबीर शोध संस्थान के निदेशक, अतुल द्विवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि यह सांस्कृतिक आयोजन दिनांक 06 फरवरी 2026 को सायं 03ः00 बजे मुक्ताकाशी मंच, रोमा स्मारक, जी.टी. रोड, कन्नौज में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं माननीय विधायक, कन्नौज श्री असीम अरुण उपस्थित रहेंगे।
उत्सव में विभिन्न प्रतिष्ठित कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को समृद्ध करेंगे। इनमें श्रीमती वीना राणा (लखनऊ) द्वारा कबीर पर आधारित नृत्य नाटिका, सुश्री प्रेरणा राणा (लखनऊ) द्वारा नृत्य नाटिका, सुश्री नीतू रावत (मथुरा) द्वारा चरकुला, होली एवं मयूर नृत्य, श्री संग्राम सिंह (कन्नौज) द्वारा आल्हा गायन, श्री राधेश्याम पाल “बंदा बैरागी” कबीर बैंड की प्रस्तुति प्रमुख आकर्षण होंगी।
उन्होंने बताया कि यह उत्सव संत कबीर की विचारधारा, भक्ति परंपरा और लोक-सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। आयोजकों ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
















