• Home
  • Spirituality
  • उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये
Image

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को लखनऊ स्थित अपने कैम्प कार्यालय, सात- कालिदास मार्ग पर महान समाज सुधारक एवं आध्यात्मिक गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी रामकृष्ण परमहंस का जीवन ईश्वरभक्ति, करुणा और मानवता की सेवा का अद्वितीय उदाहरण है। स्वामी जी ने अपने विचारों और आध्यात्मिक साधना के माध्यम से समाज को प्रेम, सहिष्णुता और आत्मबोध का संदेश दिया।
श्री मौर्य ने कहा कि स्वामी जी की शिक्षाएं, उनका जीवन दर्शन आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को एकता, सद्भाव तथा नैतिक मूल्यों की ओर प्रेरित करता है। उनका जीवन दर्शन और विचारधारा से प्रेरणा लेकर हमें समाज के उत्थान एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

Releated Posts

जन्मोत्सव व नंदोसव की कथा संपन्नकथा प्रांगण में श्रद्धालु संग झूम उठेआयोजक रणविजय सिंह उर्फ कक्कू भैया

गौरव सिंह कोठी-बाराबंकी। थाना क्षेत्र के दुराजपुर मजरे इब्राहिमाबाद गांव स्थित दुर्गा ब्रिक फील्ड केमलिक व बाराबंकी निवासी…

केदारनाथ यात्रा 2024 गाइड: हेलिकॉप्टर से जाएं या करें ट्रेकिंग, जानें क्या है बेस्ट ऑप्शन

Govind Prajapati/केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू होने वाली है और श्रद्धालु पैदल या हेलिकॉप्टर यात्रा को लेकर दुविधा…

जनजागृति के लिए चित्रकूट में निकाली गई सुंदरकांड महाअभियान चेतना यात्रा

गौरव सिंह /लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुआई…

लखनऊ में शंकराचार्य से मिले अखिलेश यादव: ‘नकली संतों’ पर साधा निशाना।

गोविन्द प्रजापति सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से गुरुवार को मुलाकात की। एक घंटे तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top