• Home
  • State News
  • उप मुख्यमंत्री ने देश के महान स्वतंत्रता सेनानी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर नमन किया।
Image

उप मुख्यमंत्री ने देश के महान स्वतंत्रता सेनानी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर नमन किया।

लखनऊ ब्यूरों

लखनऊ: उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश के महान स्वतंत्रता सेनानी, अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर नमन किया।
श्री मौर्य ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का संपूर्ण जीवन देश की स्वतंत्रता, स्वाभिमान और आत्मबल के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने ओजस्वी विचारों, अद्वितीय नेतृत्व क्षमता और “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा” जैसे प्रेरक उद्घोष से देशवासियों में स्वतंत्रता की अलख जगाई। आज़ाद हिंद फौज के माध्यम से उन्होंने भारत की आज़ादी के संघर्ष को एक नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नेताजी का राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन और त्याग आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका जीवन हमें यह संदेश देता है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और दृढ़ संकल्प के साथ किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
श्री मौर्य ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं और एक सशक्त, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दें।

Releated Posts

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सशक्तिकरण हेतु उपमुख्यमंत्री ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

Govind Prajapati/लखनऊ, : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज अपने सरकारी आवास 7…

मुसलमान को ज्यादा से ज्यादा अफ्तार का एहतमाम करना चाहिए- मुफ्ती अबुल इरफा़न

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ- इंडियन राहत फाउंडेशन के अध्यक्ष इमरान खान उपाध्यक्ष जीशान खान, सचिव मो जुनैद अहमद ने तमाम…

बाथम वैश्य सभा लखनऊ का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन

Govind Prajapati लखनऊ- बाथम वैश्य सभा लखनऊ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह माधव सभागार, लखनऊ में उल्लास के…

श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर आशियाना की प्रबंधकारिणी समिति के चुनाव सम्पन्न

Nayer Azam/लखनऊ। श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर आशियाना की प्रबंधकारिणी समिति के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top