• Home
  • Spirituality
  • अष्टमी को माता शीतला के दर्शन-पूजन को लगी लम्बी कतारें
Image

अष्टमी को माता शीतला के दर्शन-पूजन को लगी लम्बी कतारें

अरविन्द कुमार पटेल
जौनपुर । आस्था का केंद्र शीतला चैकियां धाम में चैत्र माह की अष्टमी को सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी । श्रद्धालुओं ने माता शीतला का दर्शन-पूजन किया। प्रातःकाल मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात मन्दिर पुजारी मुक्तेश्वर पंडा ने माता रानी का भव्य श्रृंगार करके आरती पूजन किया। सुबह से ही भक्तों की लम्बी कतार माता रानी के दर्शन पूजन करने के लिये देर शाम तक लगी रही। जनपद समेत दूर दराज क्षेत्र से आये हुये दर्शनार्थियों ने बसिऔरा पूजन सामग्री एकत्रित करके माला, फूल, हलवा, पूरी, गुलगुला, रोट, हल्दी का लेपन करके माता रानी का दर्शन  पूजन किया।

वहीं मंदिर परिसर के बगल में स्थित पवित्र कुंड में हलवा, पूरी, गुलगुला, रोट आदि चढ़ाने के साथ ही हल्दी का लेपन करके भक्त पूजन करते नजर आये। चैत्र माह की अष्टमी तिथि होने के कारण दर्शनार्थी अपने नौनिहाल बच्चों का मुण्डन संस्कार कराने के उपरान्त माता रानी का दर्शन पूजन किये। भक्तों की लम्बी कतार माता रानी के दर्शन पूजन करने के लिये लगी रही। अष्टमी तिथि मौसम परिवर्तन होने के कारण रोग निवारण की माता शीतला को समर्पित है। मान्यता है कि विशेष पूजा से चेचक, बुखार, ज्वर जैसी बीमारियों से सुरक्षा मिलती है। वहीं मन्दिर के बगल में स्थित कालभैरव नाथ मंदिर, मां काली मंदिर में भी भक्त दर्शनकृपूजन करते नजर आये। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर परिसर क्षेत्र में पुलिस मौजूद रही।

Releated Posts

जन्मोत्सव व नंदोसव की कथा संपन्नकथा प्रांगण में श्रद्धालु संग झूम उठेआयोजक रणविजय सिंह उर्फ कक्कू भैया

गौरव सिंह कोठी-बाराबंकी। थाना क्षेत्र के दुराजपुर मजरे इब्राहिमाबाद गांव स्थित दुर्गा ब्रिक फील्ड केमलिक व बाराबंकी निवासी…

केदारनाथ यात्रा 2024 गाइड: हेलिकॉप्टर से जाएं या करें ट्रेकिंग, जानें क्या है बेस्ट ऑप्शन

Govind Prajapati/केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू होने वाली है और श्रद्धालु पैदल या हेलिकॉप्टर यात्रा को लेकर दुविधा…

जनजागृति के लिए चित्रकूट में निकाली गई सुंदरकांड महाअभियान चेतना यात्रा

गौरव सिंह /लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुआई…

लखनऊ में शंकराचार्य से मिले अखिलेश यादव: ‘नकली संतों’ पर साधा निशाना।

गोविन्द प्रजापति सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से गुरुवार को मुलाकात की। एक घंटे तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top