• Home
  • Health
  • अपर्णा यादव ने वन स्टॉप सेंटर और लोकबंधु अस्पताल का किया निरीक्षण
Image

अपर्णा यादव ने वन स्टॉप सेंटर और लोकबंधु अस्पताल का किया निरीक्षण

संजय कुमार सिंह
लखनऊ,। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने बुधवार को आयोग के बैठक कक्ष में महिला कल्याण विभाग तथा अन्य जनपदीय अधिकारियों के साथ बैठक कर महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण और कल्याण से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को महिलाओं से जुड़े मामलों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक के बाद अपर्णा यादव ने महिला जनसुनवाई भी की, जिसमें महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई के दौरान कुल आठ शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इन मामलों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए तथा अधिकांश मामलों के प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण के निर्देश जारी किए गए।इसके बाद उपाध्यक्ष ने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने महिलाओं को दी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान आयोजित गोदभराई कार्यक्रम में भी उन्होंने हिस्सा लिया और महिलाओं तथा बच्चों को शुभकामनाएं दीं।इसके पश्चात अपर्णा यादव लोकबंधु अस्पताल पहुंचीं, जहां उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भर्ती प्रसूताओं और नवजात शिशुओं से मुलाकात कर उन्हें किट वितरित की तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Releated Posts

केला एक प्रकृति का सुपरफूड, जो हर उम्र में रखे सेहत का ख्याल

रीता प्रजापतिकेला भारत के सबसे प्राचीन और पोषक फलों में से एक माना जाता है। यह सिर्फ स्वादिष्ट…

नींद से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूकता जरूरी : डा० वेद प्रकाश

बलराम सिंह /लखनऊ। श्वसन एवं क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग, द्वितीय तल शताब्दी चिकित्सालय फेज-2, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,…

सावधान! रात का खाना बना काल: मोमोज-चाप खाने के बाद भाई-बहन की सोते समय हुई मौत

Surendra Kumar पंजाब के तरनतारन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है. यहां संदिग्ध हालात में…

यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं का कायाकल्प: सीएम योगी बोले- मरीज़ की आधी बीमारी डॉक्टर की मुस्कान और व्यवहार से होती है ठीक

Sanjay Singh गौतम बुद्ध नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 10 में केडीएसजी सुपर स्पेशलिटी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top